कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आजाद बहादुर सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित सौंपा ज्ञापन

शहडोल । जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आजाद बहादुर सिंह के नेतृत्व में आज कांग्रेस जनों ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन शहडोल कलेक्टर को सौंपा ।
तदाशय की जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस प्रवक्ता दिनेश अग्रवाल ने बताया कि इस ज्ञापन में मोदी सरकार द्वारा हाल ही में संसद के पटल पर पास किए गए कृषक विरोधी तीनों विधायकों का विरोध किया गया है ज्ञापन में कहा गया है कि विधेयक के प्रावधानों में कृषि उपज के लिए एम एस पी यानी न्यूनतम मूल्य दर निर्धारण का समावेश नहीं किया गया है , जिससे निकट भविष्य में निजी कंपनियों द्वारा किसानों का मनचाहा शोषण किया जाएगा । दूसरी तरफ मंडियों के औचित्य पर सवालिया निशान लग चुका है क्योंकि भंडारण की खुली छूट दे दी गई है ऐसी स्थिति में खरीदी और बिक्री मंडियों के परे होगी इसका सीधा असर किसानों पर पड़ेगा और उनकी माली हालत बहुत खराब हो जाएगी । ज्ञापन में कहा गया है कि राज्यसभा में निर्धारित दिनचर्या का पालन न करते हुए स्वयं उपसभापति ने विधेयकों के समर्थन में कार्यवाही कर संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार कर दिया था जिसके विरोध स्वरूप विपक्ष के लोग सामने आए जिन्हें सदन से निष्कासित कर दिया गया जो असंवैधानिक है ज्ञापन में स्पष्ट किया गया है कि देश में 62 करोड़ किसान है ऐसी स्थिति में यह तीनों विधेयक अन्नदाता के गले का फंदा बन रहे हैं कलेक्टर शहडोल से ज्ञापन के संदर्भ में चर्चा कर जिला कांग्रेस अध्यक्ष आजाद बहादुर सिंह ने अपेक्षा प्रकट की यह पूरा ज्ञापन माननीय राष्ट्रपति जी को प्रेषित किया जाए । ज्ञापन देते समय प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री नीरज द्विवेदी जी पूर्व विधायक कमला प्रसाद सिंह जी ललन सिंह जी महिला प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा सिंह ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश सोंधिया जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष ओम प्रकाश पांडे जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ शिम्पी अग्रवाल श्रीमती रेणुका शुक्ला सुमित्रा कुशवाहा बाल्मिक द्विवेदी, पुष्पेंद्र शर्मा, वसीम खान ,शबी खान (बंटी) विनम्र शुक्ला एवं जिला कांग्रेस प्रवक्ता हुसैन अली की उपस्थिति उल्लेखनीय रही ।

Subscribe to my channel
Comments are closed.