भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने चुनाव का संभाला मोर्चा

285
Above News

जनसंपर्क अभियान में लगे भाजपा नेता और प्रत्याशी
अनूपपुर / भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा और सेक्टर सम्मेलन के समापन के उपरांत भाजपा प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह और चुनाव प्रभारी पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ला जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह से प्राप्त जानकारी अनुसार जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम के द्वारा तय किए गए कार्यक्रम के मुताबिक भाजपा प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह ने 16 अक्टूबर 2020 को ग्राम पंचायत जरियारी बीड़ खूंटा टोला पपरौड़ी कल्याणपुर शिवनी 17 अक्टूबर को चलोना छाता कुकुर गोडा कनई टोला पड़रिया धनगवा में छोटी-छोटी सभाओं को संबोधित करते हुए ग्रामीण क्षेत्र की जनता से जनसंपर्क किया इस दौरान बिसाहूलाल सिंह ने मतदाताओं को भरोसा दिया कि वह क्षेत्र के विकास के लिए पहले की तरह आगे भी काम करते रहेंगे उन्होंने अपने स्वाभिमान की रक्षा करते हुए जनता के हित में मध्य प्रदेश के अंदर सरकार बदलने का फैसला लिया जिससे क्षेत्र और प्रदेश का विकास तेज गति से हो सके पूर्व की सरकार ने जनता को ठगने का काम किया जिसका उन्होंने विरोध किया और भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में अपना साथ दिया जिले का कोई भी क्षेत्र विकास के लिए अछूता नहीं रहेगा इसके लिए वह यहां से लेकर प्रदेश तक प्रयास करेंगे जैतहरी क्षेत्र के तमाम सभा में भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल गुप्ता तथा अन्य लोग उपस्थित रहे |

वहीं दूसरी तरफ कोयलांचल क्षेत्र के जमुना कोतमा में भाजपा प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह के समर्थन में पूर्व मंत्री चुनाव प्रभारी राजेंद्र शुक्ला ने छोटी-छोटी बैठकों के माध्यम से मतदाताओं कार्यकर्ताओं को भाजपा के पक्ष में जोड़ने के लिए संपर्क किया श्री शुक्ला ने कहा की कांग्रेस के 15 माह के शासन काल में प्रदेश के साथ यह क्षेत्र भी विकास की दौड़ में पिछड गया है। भाजपा की सरकार पुन: बनने के बाद यहाँ की जनता ने एक बार फिर समग्र विकास के लिये मन बना लिया है। शनिवार , 17अक्टूबर को पसान, भालूमाडा, जमुना में सघन संपर्क करते हुए भाजपा प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह के पक्ष में जनसम्पर्क किया और कहां कार्यकर्ताओं की एकजुटता रंग लाने वाली है। उन्होने जमुना में पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं से बूथवार चर्चा की। गौ संवर्धन बोर्ड के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश पाण्डेय की विशेष उपस्थिति में भाजपा नेता शिव राज दत्त त्रिवेदी एवं विमल त्रिपाठी के निवास में विन्ध्य के गणमान्य नागरिकों से भेंट कर आवश्यक चर्चा की श्री शुक्ला ने एच एम एस कार्यालय में यूनियन के प्रमुख नेताओं से मिलकर बिसाहूलाल सिंह को मजबूत बनाने की अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस के पन्द्रह माह के शासन काल में यह क्षेत्र विकास की दौड़ में पिछड गया है। समग्र विकास के लिये मतदाताओं ने मन बना लिया है ।बैठक की शुरुआत रामधारी सिंह दिनकर की कविता से किया गया। इसके बाद श्रीकांत शुक्ला के आवास में प्रमुख लोगो के साथ बैठक की । पसान नगर पालिका में घर – घर मीठा पानी हेतु राम प्रसाद बैगा की माँग पर उन्हे बताया गया कि क्षेत्रीय विधायक बिसाहूलाल लाल सिंह ने 37 करोड़ रुपये मंजूर कराये है। जिसका टेंडर भी हो गया है। कोलाचल क्षेत्र के जनसंपर्क अभियान के दौरान राजेंद्र शुक्ला ने हर वर्ग समुदाय के लोगों से संपर्क किया खासकर विंध्य क्षेत्र के रहने वालों में राजेंद्र शुक्ला की एक अच्छी पैठ है और उन्हें अपने बीच पाकर विंध्य क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी विंध्य क्षेत्र के सबसे लोकप्रिय नेता को अपने बीच पाकर विंध्य वासियों ने अपने दुख दर्द को भी बयां किया तो वही श्री शुक्ला ने सभी को उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी को भारी बहुमत के साथ विजय दिलाने की बात रखी

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper