अभियान चलाकर किसान क्रेडिट कार्ड का किया जा रहा वितरण
शहडोल | मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित शहडोल ने जानकारी दी है कि कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ सत्येंद्र सिंह के निर्देशन में जिले में कृषकों के किसान क्रेडिट कार्ड बनाए जाने हेतु अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें सभी पात्र कृषक जिनका अभी तक क्रेडिट कार्ड नहीं बना है ऐसे सभी पात्र कृषक अपने क्षेत्र के व्यवसायिक बैंक सहकारी बैंक से संबद्ध प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति से किसान क्रेडिट कार्ड बनवाएं। उन्होंने बताया कि अपनी भू अधिकार पुस्तिका, खसरा, पंचशाला की नकल, आधार कार्ड समग्र आईडी, पासपोर्ट फोटा,े बैंक पासबुक की प्रति समिति में प्रस्तुत कर किसान क्रेडिट कार्ड बनवाना सुनिश्चित करें तथा किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने में किसी तरह की कठिनाई होती है तो क्षेत्रीय कृषि विस्तार अधिकारी तहसीलदार एवं शाखा प्रबंधक सहकारी बैंक में संपर्क कर सकते हैं।

Subscribe to my channel
Comments are closed.