भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने किया किसान चौपाल का आयोजन

257
Above News

शहडोल:-सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया दिनांक 02 फरवरी से 12 फरवरी तक किसान पखवाड़ा मना रहा है । ईस पखवाड़े के दौरान सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखाओं को त्यौहारों की तरह सजाया गया है एवं सभी शाखाओं में किसानों को शासकीय ऋण योजान्तर्गत अधिकाधिक ऋणों का वितरण किया जा रहा है। इसी क्रम में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने एक वृहत्तर किसान चौपाल का आयोजन किया। जिसमें कई किसान बंधु एवं सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं ने सहभागिता की । साथ ही कई किसानों को सम्मानित भी किया गया।। ईस अवसर पर सेंट्रल बैंक के उच्चाधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किसान बन्धुओं को संबोधित भी किया । कार्यक्रम में सेंट्रल बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक जिले के कृषि अधिकारी एलडीएम व सेंट्रल बैंक शहडोल शाखा के मुख्य प्रबंधक की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper