भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

कमिश्नर ने चलित खाद्य प्रयोगशाला को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना ,शहडोल संभाग में मिलावट करने वालो की खैर नही

232
Above News

शहडोल संभाग मंे मिलावट से मुक्ति अभियान का हुआ शुभारंभ

शहडोल| प्रदेश के नागरिको को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्वक आहार मुहैया कराने के उद्दश्य से मुख्यमंत्री श्री श्विराज सिंह चैहान ने मिलावट से मुक्ति अभियान की शुरूआत की है। इसके अंतर्गत दैनिक जीवन में प्रयोग होने वाले खाद्य प्रदार्थ दूध, घी, मावा, पनीर, दही, मिठाईया, मिर्च, मसाले, तेल आदि मंे किसी भी प्रकार की मिलावट को रोकने के लिए त्वरित परीक्षण किया जायेगा। यह सुविधा प्रदेश सभी संभागो में प्रदान की गई है। चलित खाद्य प्रयोग शाला पूर्णतः वातानुकूलित तथा आधुनिक उपकरणो से युक्त है, इसके अंतर्गत मिल्क स्कैनर, पीएच मीटर, रेफे्रेटोमीटर, टी.पी.आर. मीटर, पैथोलाॅजिन किट के साथ बैलंेस, मिक्स ग्राइडर, हाट एयर ओवन गैस सिलेण्डर, कम्प्यूटर, प्रिंटर आदि उपलब्ध है। जिनकी सहायता से खाद्य प्रदार्थो का प्रारंभिक परीक्षण किया जायेगा।
आज कमिश्नर शहडोल संभाग श्री नरेश पाल ने कहा है कि संभाग मंे अब मिलाटर करने वालो की अब खैर नही होगी मिलावटी खाद्य प्रदार्थो के सेवन से कई प्रकार की जानलेवा बीमारिया होती है। उन्होंने संभाग मंे मिलावट खोरी में अंकुश लगाने के लिए मंशानुसार कमिश्नर कार्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर चलित खाद्य प्रयोग शाला को रवाना किया। रवानगी के पूर्व चलित खाद्य प्रयोग शाला की कार्य पद्धति एवं बारीकियों से रूबरू हुए। चलित खाद्य परीक्षण प्रयोग शाला में उपलब्ध टेलीवीजन एवं लाउडस्पीकर की मदद से आम नागरिको को खाद्य प्रदार्थो मंे मिलावट का तत्काल परीक्षण कराने के लिए प्रयोग की सुविधा का उपयोग करने के लिए जागरूक किया जायेगा। आम नागरिक मात्र 10 रूपये शुल्क जमा कराकर खाद्य प्रदार्थो मंे होने वाली मिलावट की जाॅच करा सकेंगे, इस प्रयोग शाला में 67 प्रकार के खाद्य प्रदार्थो की जाॅच की जायेगी। प्रदेश सरकार की ऐसी मंशा है कि मिलावट करने वाले गिरफ्त मंे आएंगे और ईमानदार व्यवसायी निर्भय होकर अपना व्यापार कर पायेंगे साथ ही आम नागरिक शुद्ध खाद्य प्रदार्थ प्राप्त कर सकेंगे।

खाद्य सुरक्षा मैजिक बाॅक्स के माध्यम से खाद्य प्रतिष्ठानो मंे हो रही खाद्य प्रदार्थो की जायेगी जाॅच
उप संचालक खाद्य एवं औषधि प्रशासन डाॅ0 राजेश पाण्डेय ने बताया कि चलित प्रयोगशाला के मैजिक बाॅक्स के द्वारा खाद्य सुरक्षा अधिकारी खाद्य प्रतिष्ठानो मंे हो रही खाद्य प्रदार्थो की जाॅच करेंगे। प्रारंभिक रूप से मिलावट पाये जाने पर उन खाद्य प्रदार्थो के विधिवत नमूने लेने की कार्यवाही अथवा सुधार सूचना जारी कर सुधार कराया जायेगा तथा 102 प्रकार के प्रारंभिक परीक्षण किए जायेंगे।
इस अवसर पर कलेक्टर शहडोल डाॅ0 सतेन्द्र सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ0 राजेश पाण्डेय, खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी श्री बृजेश विश्वकर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper