भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

अनूपपुर के युवाओं ने रचा इतिहास, 31 युवाओं का आर्मी में हुआ चयन

260
Above News

कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर के मार्गदर्शन, प्रशासनिक सहयोग एवं चरणबद्ध तैयारी से प्राप्त हुई यह उपलब्धि सभी सफल युवाओं को कलेक्टर श्री ठाकुर ने दी उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ

शहडोल|अनूपपुर ज़िले के 31 युवा आर्मी भर्ती रैली चयन की अंतिम सूची में शामिल हुए हैं। ज़िले के लिए यह उपलब्धि गौरव की बात है। उल्लेखनीय है इससे पूर्व कभी भी इतनी बड़ी संख्या में ज़िले के युवाओं का सेना भर्ती में अंतिम चयन नही हुआ है। इस उपलब्धि का श्रेय जहाँ एक ओर युवाओं की मेहनत, लगन एवं सतत परिश्रम को जाता है, वहीं कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर के मार्गदर्शन में प्रशासनिक अधिकारियों विशेषकर जनजातीय कार्य विभाग के अधिकारियों, शारीरिक क्षमता प्रशिक्षकों (पीटीआई) द्वारा सेना भर्ती रैली के विभिन्न चरणो की विधिवत जानकारी प्रदान की गयी एवं पूर्वाभ्यास कराया गया, सतत मार्गदर्शन ने युवाओं में आत्मविश्वास एवं नयी ऊर्जा का संचार किया जिससे यह स्वप्न साकार हो सका।

                 उल्लेखनीय है कि फ़रवरी माह में अनूपपुर ज़िले के अमरकंटक में आयोजित रैली में अनूपपुर सहित 14 जिलों के युवाओं ने सहभागिता की। कलेक्टर श्री ठाकुर के प्रयासों से भर्ती रैली का आयोजन अनूपपुर ज़िले में हुआ। इस आयोजन से अनूपपुर ज़िले के युवा अधिक से अधिक संख्या में लाभान्वित हों, इस हेतु हायर सेकेंडरी एवं कॉलेज के युवाओं को चयन हेतु समस्त शैक्षणिक एवं शारीरिक अर्हताएँ, चयन परीक्षाओं (शारीरिक एवं बौद्धिक) के समस्त चरणो की विधिवत रूप से जानकारी प्रदान की गयी। इच्छुक युवाओं को शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण तथा बौद्धिक परीक्षाओं में विशेषकर गणित एवं अंग्रेज़ी का प्रशिक्षण तथा नियमित अभ्यास कराया गया। इसके साथ ही कलेक्टर श्री ठाकुर द्वारा स्वयं भी प्रशिक्षण के दौरान एवं भर्ती प्रक्रिया के दौरान स्वयं उपस्थित होकर युवाओं का उत्साहवर्धन किया गया और नतीजे आज हमारे सामने हैं।

               कलेक्टर श्री ठाकुर ने ज़िले के चयनित समस्त 31 युवाओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं एवं आशा की है कि वे आगे भी ज़िले का नाम इसी तरह रोशन करते रहेंगे। आपने आशा की है कि उक्त युवाओं की सफलता अनूपपुर के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा का कार्य करेगी एवं भविष्य में ज़िले के युवाओं की चयन संख्या में और भी वृद्धि होगी। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री ठाकुर द्वारा अनूपपुर ज़िले के युवाओं की रोज़गार एवं राष्ट्र निर्माण के विभिन्न क्षेत्रों में उपस्थिति में वृद्धि हेतु सतत रूप से प्रयास किए जा रहे हैं। बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों में सुधार हेतु स्मार्ट क्लास, इंजीनियरिंग एवं मेडिकल प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु निःशुल्क कोचिंग, एमपीपीएससी एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु मार्गदर्शन सहित सतत रूप से ज़िले के युवाओं को प्रेरित किया जा रहा है। कलेक्टर श्री ठाकुर का कहना है कि सतत मेहनत एवं लगन से हर स्वप्न को साकार किया जा सकता है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper