कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वा मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा के शोक के दौरान कांग्रेसियो ने मनाया जश्न

शहडोल|उमरिया विगत 21 दिसंबर को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय मोतीलाल वोरा जी के निधन पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने तीन दिवसीयशोक की घोषणा की थी 21 दिसंबर से 23 दिसंबर तक लेकिन उमरिया कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा के नेतृत्व में शोक के दौरान युवक कांग्रेस के जीते हुए उम्मीदवारों का विजय जुलूस उमरिया मुख्यालय स्थित पुराना बस स्टैंड सहित गांधी चौक ,रणविजय चौक होते हुए शहर का भ्रमण किया इन प्रमुख स्थानों पर कांग्रेस के पदाधिकारियों ने पटाखे फोड़ मिठाइयां बांटी एवं सभाएं की जुलूस के दौरान डीजे की व्यवस्था भी की गई थी जिसमें कार्यकर्ताओं ने हर्ष के साथ जश्न को मनाया ज्ञात हो कि मोतीलाल बोरा जी के निधन पर कांग्रेश की वरिष्ठ नेत्री प्रियंका गांधी ने कहा था कि कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता शोक और सदमे में व्याप्त है लेकिन जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और कांग्रेस के पदाधिकारियों ने शोक को जश्न मना कर कांग्रेश की रीत नीत एवं पार्टी के निर्देशों की अवहेलना की है इस पर जिला भाजपा अध्यक्ष दिलीप पांडे ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा की कांग्रेश के कार्यकर्ताओं द्वारा जो जश्न मनाया गया है वह उनकी चाल चरित्र और संस्कृत को उजागर करता है मोतीलाल बोरा जी देश के नेता थे हम उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता स्वदेश शर्मा ने कहा की कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यदि ऐसा कार्य किया है तो निंदनीय है पार्टी उचित कार्यवाही कर करेगी।

Subscribe to my channel
Comments are closed.