भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

जिला कौशल विकास समिति की बैठक सम्पन्न

244
Above News


शहडोल| आज कलेक्टर डाॅ0 सतेन्द्र सिंह की उपस्थिति मंे जिला कौशल विकास समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में समिति द्वारा सी.एस.सी.एम. के लक्ष्यों की पूर्ति हेतु तीन व्यवसायों का चयन किया गया है। जिसमंे सहायक असिसिटेंट इलेक्ट्रीशियन, फिल्ड ट्रेकनिशियन, कम्प्यूटिंग तथा डमोस्टिंक डाटा एंट्री आॅपरेटर हेतु पृथक-पृथक 60 सीटे निर्धारित की गई है। इसी प्रकार आर.एफ.पी. हेतु दो जाॅब रोल समिति द्वारा चयन किया गया है, जिसमें सेल्फ एम्प्लायड ट्रेलर एवं सूर्यमित्र सोलर पी.व्ही. इंसट्राॅलर हेतु 60-60 सीटे निर्धारित की गई है। केन्द्र द्वारा जिले को 120 का लक्ष्य निर्धारित किया गया था और जिले स्तर पर 180 सीटो का चयन किया गया है।
आयोजित बैठक मंे मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पार्थ जायसवाल, जिला शिक्षा अधिकारी श्री रमणत सिंह कोचरे, उप सचंालक कृषि श्री आर.पी. झारिया, उद्योग कार्यालय की श्रीमती श्रद्धा किनकर, प्राचार्य आईटीआई शहडोल श्री एस0के0 वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper