भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

गोहपारू के मुख्य मार्ग से हटाया गया अतिक्रमण

239
Above News


शहडोल | कलेक्टर एवं जिला मजिस्टेट डाॅ. सतेन्द्र सिंह के निर्देशन में गोहपारू के मुख्य मार्ग से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री दिलीप पाण्डये एवं तहसीलदार श्रीमती मीनाक्षी बंजारे ने अतिक्रमणकारियों के द्वारा बेजा कब्जा किए जाने पर उक्त अतिक्रमण को हटाया गया। ज्ञातव्य हो कि, रीवा शहडोल के मुख्य राज्य मार्ग में अतिक्रमण होने से आए दिन खतरे का अंदेशा बना रहता था। जिला प्रशासन द्वारा सड़कों पर कई बार जाम लगने की
स्थिति के मददेनजर कलेक्टर शहडोल ने आवागमन को सुव्यस्थित बनाए रखने हेतु अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के निर्देश अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं तहसीलदार को दिए थे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper