“खबर का असर”खनिज विभाग की टीम पहुंची मौके पर सोन नदी संगम मुक्तिधाम के पास कोलमी ,छुलकारी

शहडोल|एक बार फिर खबर का बड़ा असर हुआ है जनपद पंचायत जैतहरी क्षेत्र में खबर प्रकाशन के बाद 28दिसंबर सोमवार को खनिज विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अवैध रेत खुदाई व परिवहन बंद करवाया|बता दें बीते 15 दिनों से कोलमी, का एक व्यक्ति द्वारा जैतहरी जनपद के ग्राम पंचायत कोलमी ,छुलकारी संगम मुक्तिधाम के पास सोन नदी से भारी मात्रा में रेत उत्खनन कर फ़ुनगा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर ट्रैक्टरों से रेत का परिवहन किया करता था| जबकि जिस स्थान पर रेत का उत्खनन किया जा रहा था वहां पर रेता खदान उत्खनन करने का आदेश अभी तक नहीं है इसके बावजूद अवैध तरीके से रेत खदान की आड़ में भारी मात्रा में रेत का उत्खनन कार्य किया जारहा था |लगातार खबरों के बाद अवैध रेत उत्खनन कार्य रोक दिया गया है|
ज्ञात हो कि अनूपपुर तहसील के इस क्षेत्र में इसके पूर्व भी अवैध तरीके से विभिन्न प्रभावित जगह से भारी मात्रा में रेत का अवैध खनन एवं परिवहन कार्य किया जारहा था जिसे लेकर क्षेत्रीय लोगों में भारी नाराजगी हो गई थी |जिसका विरोध करते हुए ग्रामीणजन पंचायत एवं दबंग रेत माफिया के खिलाफ अवैध उत्खनन बंद करने की मुहिम छेड़ रखी थी| हाल ही में इस जगह से दिन ढलते ही रात के अंधेरे में सुबह तड़के तक दबंगों के द्वारा रेत का अवैध उत्खनन कराया जारहा था खबर प्रकाशन के बादअवैध उत्खनन पर खनिज विभाग ने रोक लगा दी है
लगभग एक हेक्टेयर क्षेत्र में अवैध खुदाई
जानकारी के अनुसार अवैध रेत उत्खनन कर्ता द्वारा इस जगह से रेत का उत्खनन कार्य कराकर भारी संख्या मैं वाहनों से रेत भरकर पड़ोसी गांव के कई क्षेत्रों में 3000 से 4000 प्रति ट्राली के हिसाब से रेत भेजा गया जिससे की शासन को मिलने वाले रियल्टी के रूप में लाखों रुपए के राजस्व को हानि हुई वही नदियों के अस्तित्व पर भी संकट खड़ा हो गया है |अवैध रेत उत्खनन के लिए भारी संख्या में हर रात वाहनों की आवाजाही के लिए मुक्तिधाम की सड़क काटकर रास्ता बनाए गए जिससे मुक्तिधाम कि गेट के सामने लगभग 10 फीट गड्ढा हो गया है जिस वजह से ग्रामीणों को भी मुक्तिधाम तक अंत्येष्टि के लिए शव ले जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है|

Subscribe to my channel
Comments are closed.