भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

निगवानी में डॉ विश्वास कर रहे लोगों से विश्वासघात मोटी रकम लेकर किया जा रहा लोगों का उपचार, डॉक्टर साहब के पास नहीं है कोई डिग्री

232
Above News

दिगम्बर शर्मा की खास रिपोर्ट…..

शहडोल/अनूपपुर। लगातार झोलाछाप डॉक्टर ग्रामीण परेशान हो रहे हैं मोटी रकम लेकर भी लोगों को समुचित उपचार नहीं मिल पाता वहीं ग्रामीणों के द्वारा यह भी आरोप लगाया गया कि डॉक्टर साहब के पास किसी भी प्रकार की डिग्री नहीं है किंतु डॉक्टर साहब हर बीमारी का उपचार कर रहे हैं वही ग्रामीणों के जीवन से खिलवाड़ भी किया जा रहा है सुबह से शाम तक लोग कतार लगाकर डॉक्टर के पास खड़े रहते हैं और मोटी रकम देकर वापस लौटते हैं बताया गया शासकीय दवाखाना से समुचित उपचार न मिलने की वजह से लोगों को प्राइवेट डॉक्टरों के क्लीनिक में जाना पड़ता है वही इस बात का फायदा उठाकर डॉक्टर भी मोटी रकम ग्रामीणों से ऐठ रहे हैं और उसके बदले मामूली दवाइयों का वितरण किया जा रहा है। बताया गया उक्त क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ना होने की वजह से लोग नजदीकी डॉक्टर के पास जाकर अपना उपचार कराते हैं किंतु डॉक्टर पैसे को महत्व देते हैं और ग्रामीणों से मनमाने तरीके से राशि वसूलते हैं लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा होने की वजह से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी तय नहीं करना चाहते इस वजह से नजदीकी निजी क्लीनिक में जाकर उपचार कराते हैं। ग्राम निगवानी में पदस्थ प्राइवेट चिकित्सक डॉक्टर संजय विश्वास लोगों से मनमाना राशि लेकर उपचार कर रहे हैं,।

इनका कहना

गरीबों और लाचारों को भी निजी क्लीनिक के संचालक डॉ विश्वास द्वारा मनमानी रकम मांगी जाती है किंतु ग्रामीण क्षेत्र के रहवासी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की लंबी दूरी ना जाकर निजी क्लीनिक में उपचार कराते हैं और डॉक्टर इसी बात का फायदा उठाते हैं

अनिल जायसवाल वरिष्ठ समाजसेवी ग्राम पंचायत खोडरी

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper