भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

कृत्रिम गर्भाधान से पशुओ में नस्ल सुधार कार्य जारी

256
Above News

शहडोल | उप संचालक पशु चिकित्सक सेवाए शहडोल डॉ0 बी0बी0एस0 चैहान ने जानकारी दी है कि, जिले में गायों- भैंसों में कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम से नस्ल सुधार आच्छादन 50 प्रतिशत करने एवं अच्छी अनुवांशिक उत्पादक क्षमता वाले पशुओं के उत्पा्दन हेतु राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम चलाया जा रहा है। वर्ष 2019-20 से प्रारम्भ उक्त कार्यक्रम के प्रथम चरण में जिले के 300 ग्रामों में 20317 निःशुल्क कृत्रिम गर्भाधान, यू,आई, टैगिंग किये जाकर पोर्टल में ऑनलाईन प्रविष्टि की गई। उन्होने बताया कि, कार्यक्रम का व्दितीय चरण जिले के चिन्हित 500 ग्रामों एवं वार्डों में जिले में 01 अगस्त 2020 से प्रारम्भ किया जा रहा है जो 31 मई 2021 तक चलेगा एवं 50000 निःशुल्क कृत्रिम गर्भाधान किये जावेंगें। उक्त कार्यक्रम के अन्तर्गत कृत्रिम गर्भाधान के 03 माह पश्चाात पशुओं का गर्भ परीक्षण भी किया जावेगा एवं वत्सोत्पादन का रिकार्ड रखा जावेगा। प्रत्येक कार्य की इनाफ पोर्टल में प्रविष्टि की जावेगी। जिले के पशुपालकों से कहा गया है कि चिन्हित 500 ग्रामों एवं वार्डों में गौ-भैंस वंशीय मादा पशुओं में निःशुल्क कृत्रिम गर्भाधान कराकर नस्ल सुधार योजना का लाभ लें। जिससे जिले में दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में वृद्वि की जा सके तथा कृषको एवं पशुपालको को आय में दो गुनी वृद्वि आर्जित करने में सफलता मिल सकें।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper