भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

कलेक्टर ने किया केंद्रीय सहकारी बैंक शहडोल का निरीक्षण

258
Above News


शहडोल |- कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट तथा प्रशासक केंद्रीय सहकारी बैंक डॉ० सत्येंद्र सिंह ने आज केंद्रीय सहकारी बैंक शहडोल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बैंक की सभी शाखाओं में समुचित साफ-सफाई एवं अभिलेखों को सुव्यवस्थित ढंग से रखने के निर्देश देते हुए बैंक के मुख्य द्वार पर आवागमन की आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश मुख्य कार्यपालन अधिकारी केंद्रीय सहकारी बैंक को दिए। उन्होंने बैंक के भवन की रंगाई पुताई करा कर उसके बोर्ड इत्यादि को आधुनिक तरीके से सुव्यवस्थित कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने सहकारी बैंक के सभी शाखाओं का भी अवलोकन किया तथा कर्मचारियों से निष्ठा पूर्वक सेवाएं देने हेतु निर्देशित किया।
इस मौके पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर श्री धर्मेंद्र मिश्रा, एलडीएम श्री माझी, उप संचालक कृषि श्री आरपी झारिया, मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहकारी बैंक श्री एसएन कोरी, उपायुक्त सहकारिता श्रीमती शकुंतला ठाकुर, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक श्री कमलेश टाडेकर, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper