भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना डॉ0 निधि केसरवानी के लिए हुई वरदान साबित

220
Above News

शहडोल – प्रदेश सरकार द्वारा संचालित स्वरोजगार योजना लोगों के जीवन में बदलाव लाने में अहम भूमिका का निर्वहन कर रहा है। इसी प्रकार जनपद बुढार की डॉ0 निधि केसरवानी के लिए यह योजना वरदान साबित हुई। डॉ0 निधि केसरवानी अपनी दंत चिकित्सा की पढ़ाई पूरी करने के पश्चात अपने जिले के लिए कुछ करना चाहती थी उनका सपना था कि शहडोल जिले में खुद का दांत का क्लीनिक खोलकर लोगों की सेवा करें। डॉ0 निधि ने बताया कि उनके क्षेत्र को लोग छोटी-छोटी दांत के बीमारियों के परेशानी की वजह से शहर की ओर जाना पड़ता था और उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। डॉ0 निधि केसरवानी प्रदेश सरकार द्वारा संचालित स्वरोजगार योजना की जानकारी उद्योग विभाग शहडोल से प्राप्त हुई, डाॅ0 निधि उद्योग विभाग जाकर पूरी जानकारी प्राप्त कर 15.90 लाख रुपए ऋण लेकर अपना खुद का डेंटल क्लीनिक शुरू किया। जिससे बुढार के आसपास के मरीजों को दांत की बीमारियों पर इधर-उधर भटकना नहीं पड़ें। आज डॉ0 निधि केसरवानी स्वावलंबन को अपनाते हुए खुद की डेंटल क्लीनिक की संचालिका है और आसपास दूरदराज के दांत के मरीजों का इलाज कर उन्हें स्वस्थ कर रही है तथा डॉ0 निधि केसरवानी खुद भी एक अच्छे उद्यमी के रूप में अपनी पहचान बनाने में कामयाब हुई है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper