भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

खून की कमी से माताओं को निजात दिलाने सीएमएचओ का सतत अभियान जारी

217
Above News

अभी तक 2507 गर्भवती माताओं अभी तक लगा आयरन सुक्रोज इंजेक्शन

शहडोल – कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ0 सतेंद्र सिंह के निर्देशन में जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 एम.एस. सागर के मार्गदर्शन में अत्यधिक खून की कमी वाली गर्भवती माताओं को चिन्हित कर प्रशिक्षित स्वास्थ्य अमले द्वारा आयरन सुक्रोज का इंजेक्शन दिया जा रहा है। जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री मनोज द्विवेदी ने बताया कि 25 दिसंबर से 1 जनवरी 2020 तक जिले में 3716 गर्भवती माताओं का पंजीयन कर 2507 एनीमिक माताओं को आयरन सुक्रोज का इंजेक्शन लगाया गया। डीपीएम ने दी है कि आज दिनांक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोहपारू में 65 गर्भवती माताओं की जांच की गई जिनमें 59 आयरन सुक्रोज का इंजेक्शन दिया गया तथा आज दिनांक तक 785 गर्भवती माताओं का पंजीयन किया गया जिसमें 643 माताओं को आयरन सुक्रोज के इंजेक्शन लगाए गए। आज दिनांक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयसिंहनगर में 44 गर्भवती माताओं की जांच की गई जिनमें 12 आयरन सुक्रोज का इंजेक्शन दिया गया तथा आज दिनांक तक 450 गर्भवती माताओं का पंजीयन किया गया जिसमें 268 माताओं को आयरन सुक्रोज के इंजेक्शन लगाए गए। आज दिनांक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंहपुर में 29 गर्भवती माताओं की जांच की गई जिनमें 17 आयरन सुक्रोज का इंजेक्शन दिया गया तथा आज दिनांक तक 462 गर्भवती माताओं का पंजीयन किया गया जिसमें 298 माताओं को आयरन सुक्रोज के इंजेक्शन लगाए गए। आज दिनांक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढार में 31 गर्भवती माताओं की जांच की गई जिनमें 19 आयरन सुक्रोज का इंजेक्शन दिया गया तथा आज दिनांक तक 1005 गर्भवती माताओं का पंजीयन किया गया जिसमें 666 माताओं को आयरन सुक्रोज के इंजेक्शन लगाए गए। आज दिनांक को सिविल अस्पताल ब्यौहारी में 89 गर्भवती माताओं की जांच की गई जिनमें 44 आयरन सुक्रोज का इंजेक्शन दिया गया तथा आज दिनांक तक 1014 गर्भवती माताओं का पंजीयन किया गया जिसमें 632 माताओं को आयरन सुक्रोज के इंजेक्शन लगाए गए। इस तरह आज जिले में 258 गर्भवती
माताओं का पंजीयन किया गया 151 को आयरन सुक्रोज के इंजेक्शन लगाए गए तथा 25 दिसंबर से 1 जनवरी 2020 तक 3716 गर्भवती माताओं का पंजीयन किया गया तथा 2507 आयरन सुक्रोज इंजेक्शन लगाई गई। यह अभियान सतत जारी है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper