कलेक्टर ने ग्राम बिरौड़ी में चयनित गौशाला भूमि का किया निरीक्षण

शहडोल | आज अनुभाग क्षेत्र जैतपुर के भ्रमण के दौरान कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेंद्र सिंह ने ग्राम बिरौड़ी में गौशाला हेतु शासकीय भूमि खसरा नंबर 358/1 एवं 359 का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री धर्मेंद्र मिश्रा को निर्देशित किया कि इस भूमि का परीक्षण कर प्रस्ताव भिजवाना सुनिश्चित करें तथा इस भूमि को आरक्षित करा कर समतलीकरण जेसीबी लगाकर कराएं। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर एवं जैतपुर श्री धर्मेंद्र मिश्रा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बुढार श्री संजीव तिवारी, तहसीलदार जैतपुर श्री चंद्र कुमार वट्टे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Subscribe to my channel
Comments are closed.