भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

कलेक्टर ने अनुभाग एवं तहसील कार्यालय जैतपुर का किया निरीक्षण

251
Above News

तहसील कार्यालय में आए ग्रामीणों की सुनी समस्याएं तथा त्वरित निराकरण करने के दिए निर्देश

शहडोल | आज अनुभाग क्षेत्र जैतपुर के भ्रमण के दौरान कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेंद्र सिंह ने अनुभाग एवं तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने रिकॉर्ड को व्यवस्थित लगे हुए केसों का समयावधि में निराकरण करने के निर्देश एसडीएम एवं तहसीलदार जैतपुर को दिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर को अभिभाषक संघ ने अभिभाषक कक्ष बनाने का अनुरोध किया। इस पर कलेक्टर ने अभिभावकों को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही अभिभाषक कक्ष बनवाया जाएगा। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने तहसील कार्यालय जैतपुर आए हुए ग्रामीणों की समस्याएं सुनी तथा समस्याओं के निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतपुर एवं सोहागपुर श्री धर्मेंद्र मिश्रा, तहसीलदार श्री चंद्र कुमार वट्टे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper