भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

कलेक्टर ने शासकीय महाविद्यालय जैतपुर के निर्माणाधीन बाउंड्री वाल का किया अवलोकन

208
Above News


शहडोल |आज अनुभाग क्षेत्र जैतपुर के भ्रमण के दौरान कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेंद्र सिंह ने शासकीय महाविद्यालय जैतपुर निर्माणाधीन बाउंड्री वाल का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य कराने के निर्देश देते हुए सहायक यंत्री श्री प्रशांत लखरहा को निर्देशित किया कि निर्माणाधीन बाउंड्री वॉल के आस पास जेसीबी लगाकर साफ सफाई एवं समतलीकरण कराएं तथा निर्माणाधीन बाउंड्री वाल में आने जाने के लिए एक गेट तथा ग्रामीणों को बाहर से आने जाने के लिए रास्ता भी बनवाना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर एवं जयपुर श्री धर्मेंद्र मिश्रा, तहसीलदार श्री चंद्र कुमार वट्टे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बुढार श्री संजीव तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper