भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

पदोन्नति का सर्वसम्मत समाधान शीघ्र निकालेंगे

229
Above News
आर्थिक स्थिति बेहतर होते ही शासकीय सेवकों को मिलेंगे सभी लाभ,मुख्यमंत्री श्री चौहान का मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने किया अभिनंदन

भोपाल |मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में शासकीय सेवकों की पदोन्नति का सर्वसम्मत समाधान शीघ्र ही निकाला जाएगा। कोरोना के कारण प्रदेश की अर्थव्यवस्था ध्वस्त हो गई थी, जो अब धीरे-धीरे सुधर रही है, आर्थिक स्थिति बेहतर होते ही सभी शासकीय सेवकों को उनके रूके हुए पूरे लाभ मिलेंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान आज मंत्रालयीन कर्मचारी संघ द्वारा मंत्रालय वल्लभ भवन प्रांगण में आयोजित नववर्ष मिलन समारोह में कर्मचारियों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री चौहान का मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने अभिनंदन भी किया। इस दौरान संघ के अध्यक्ष श्री सुधीर नायक, श्री शिव चौबे, श्री आलोक वर्मा, श्री राजकुमार पटेल आदि उपस्थित थे। सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री विनोद कुमार भी उपस्थित थे।

कर्मचारी सरकार के अभिन्न अंग

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कर्मचारी सरकार के अभिन्न अंग हैं तथा शासन की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं तथा कार्यक्रमों का क्रियान्वयन कर्मचारियों के माध्यम से ही होता है। आत्मनिर्भर म.प्र. का रोडमैप तैयार है। नए वर्ष में हम सब संकल्प लें कि इसे तेजी से क्रियान्वित कर म.प्र. को आत्मनिर्भर तथा देश में अग्रणी बनाएंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश को कोरोना से बचाया

कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री सुधीर नायक ने कहा कि यह प्रदेश का सौभाग्य है कि कोरोना काल में श्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। श्री चौहान ने अपनी कुशल प्रशासनिक क्षमता से दिन-रात काम करते हुए प्रदेश को कोरोना के संकट से बचाया है।

कर्मचारियों के हित में निरंतर कार्यरत

श्री नायक ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान कर्मचारियों के हित में निरंतर कार्य कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में प्रदेश ने लगातार प्रगति की है। जब प्रदेश का इतिहास लिखा जाएगा तो मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के पहले के काल और बाद के काल की तुलना की जाएगी।

सभी जायज मांगे पूरी होंगी

मुख्यमंत्री श्री चौहान से कर्मचारियों ने रूकी हुई पदोन्नति करने, रुका हुआ महंगाई भत्ता और वेतन वृद्धि देने, कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य बीमा लाभ तथा सभी कर्मचारियों को 03 उच्चतर वेतनमान दिए जाने की मांग की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आश्वस्त किया कि कर्मचारियों की सभी जायज मांगें पूरी की जाएंगी।

स्वास्थ्य सतर्कता केन्द्र का शुभारंभ किया

प्रारंभ में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मंत्रालय में मंत्रालयीन कर्मचारी संघ द्वारा बनाए गए स्वास्थ्य सतर्कता केन्द्र का शुभारंभ किया। इस केन्द्र में स्वास्थ्य जांच के लिए ऑक्सीमीटर, बी.पी. मशीन, ग्लूकोमीटर, वेपराइजर, थर्मल स्कैनर आदि रखे गए हैं।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper