भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

खेल व्यक्ति के जीवन का आयम है- चिकित्सा शिक्षा मंत्री

226
Above News
खेल भावना से बुराईयां दूर होती है तथा सामंजस्य बढ़ता है- श्री विश्वास सारंग

शहडोल – खेल से मनुष्य के जीवन में मानसिक रूप से सबलता आती है तथा खेल समाज को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। खेल व्यक्ति के जीवन का आयम है इससे समाज को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान मिलता है। युवाओं में खेल की भावना जागृत होने से आपसी सामंजस्य व प्रेम बढ़ता है तथा समाज में व्याप्त बुराईया दूर होती है। खिलाडी जब खेल मैदान में होता है तो उसे विजय श्री हासिल करने हेतु भलाई एवं बुराई को जेहम से अलग कर सफलता आर्जित करने का ध्येय ही रहता है। खेल मैदान से बाहर आने पर दोनो टीमें आपस में गले मिलती हैं। उक्त उद्गार प्रदेश शासन के चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने आज शहडोल जिले के धनपुरी स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट टुर्नामेंट के समापन समारोह में व्यक्त किये। उन्होने कहा कि, धनपुरी के लोग भेदभाव मिटाकर खेल की विधा को आगे बढाने हेतु इस कार्यक्रम को सफल बनाए है जो बधाई के पात्र है। उन्होने कार्यक्रम में उपस्थित युवाओ का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि, युवा देश को आगे बढाने के लिये जीवन जिए। मंत्री श्री सारंग ने उपस्थित खेल के प्रतिभागियो तथा युवाओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद ने विदेशो मे जाकर देश की संस्कृति व खेल गतिविधियो का प्रचार-प्रसार कर भारत का कायल बना दिया। उनसे हमारे प्रदेश व देश के युवाओ को सीखे लेना चाहिए। मंत्री श्री सारंग ने धनपुरी खेल मैदान को बेहतर बनाने सांसद व विधायक मद तथा नगरपालिका से सहयोग लेने हेतु भी कहा। इस मौके पर उन्होने क्रिकेट के विजेता इंदौर टीम को तथा उप विजेता दिल्ली टीम को ट्राफी प्रदान की। कार्यक्रम में मंत्री श्री सारंग को क्रिकेट आयोजन समिति ने स्मृति चिन्ह के रूप तलवार भेट की।


इस मौके पर विधायक ब्यौहारी श्री शरद कोल, विधायक जयसिहनगर श्री जयसिंह मरावी तथा विधायक जैतपुर श्रीमती मनीषा सिंह ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए खेत गतिविधियो को जीवन्त बनाए रखने की प्रेरणा दी तथा सफल आयेाजन हेतु आयोजनकर्ताओ को एवं प्रतिभागी खेल टीमो को धन्यवाद ज्ञापित किया। ज्ञातव्य हो कि, धनपुरी के खेल मैदान में स्वार्गीय श्री कैलाष सारंग की स्मृति में राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामंेट का आयोजन किया गया था। जिसमें अनेक टीमों ने सहभागिता निभाई। इस मौके पर शहडोल के श्री प्रकाष जगवानी, श्री दौलत मनवानी तथा मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री रविकरण त्रिपाठी, नायब तहसीलदार श्री भरत सोनी सहित अन्य जनप्रतिनिध खेल प्रेमी एवं खिलाड़ी उपस्थित थे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper