कमिश्नर एवं डीन के साथ मिलकर सभी विभागाध्यक्ष तैयार करे कैलेण्डर

शहडोल | प्रदेश शासन के चिकित्सा शिक्षा मंत्री तथा भोपाल गैस त्रासदी एवं पुर्नवास मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने आज शहडोल के चिकित्सा महाविद्यालय में बैठक लेकर चिकित्सा महाविद्यालय के सभी विभागाध्यक्ष को निर्देशित किया कि वे कमिश्नर शहडोल संभाग श्री नरेश पाल तथा डीन मेडिकल काॅलेज डाॅ0 मिलिंद शिरालकर के साथ बैठक कर सभी विभागो द्वारा संचालित किये जाने वाले चिकित्सकीय एवं चिकित्सा शिक्षा संबंधी आवश्यकताओ का कैलेण्डर तैयार करे, जिसके अनुसार उनकी पूर्ति सुनिश्चित की जा सके। उन्होने मेडिकल काॅलेज के सभी विभागो द्वारा चिकित्सकीय सुविधाओ सहित अन्य सुविधाए शीघ्र प्रारंभ कराने के भी निर्देष दिए। बैठक में डीन मेडिकल काॅलेज ने चिकित्सा महाविद्यालय के संबंध में विस्तार से प्रजेण्टेशन प्रस्तुत किया। बैठक में विधायक जैतपुर श्रीमती मनीषा सिंह, कमिश्नर शहडोल संभाग श्री नरेश पाल, अधिष्ठाता एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय डॉ० मिलिंद शिलारकर, सहित मेडिकल कॉलेज के विभिन्न विभागाध्यक्ष उपस्थित थे।

Subscribe to my channel
Comments are closed.