कलेक्टर ने माध्यमिक शाला चांपा का किया निरीक्षण

शहडोल | जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेंद्र सिंह ने आज जनपद पंचायत सोहागपुर के ग्राम चांपा के प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत सचिव को निर्देश दिए कि वे प्रधानाध्यापक के साथ मिलकर स्कूल की बाउंड्री वाल बनवाना सुनिश्चित करें तथा भूमि का सीमांकन राजस्व अधिकारियों से कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने विद्यालय परिसर में पेड़ पौधे लगाने के निर्देश दिए। कलेक्टर प्राथमिक विद्यालय के किचन सेट में उचित मूल्य दुकान संचालित करने तथा किचन सेट से अलग से बनवाने हेतु निर्देशित किया। इस मौके पर जिला आपूर्ति नियंत्रक श्री कमलेश टाडेकर, आपूर्ति निरीक्षक सुश्री दीप्ति सिंह एवं नोडल अधिकारी श्रीमती नीलम तिवारी, उपसरपंच श्री उमाशंकर सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे


Subscribe to my channel
Comments are closed.