भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने मेडिकल कॉलेज के छात्रों से की मुलाकात

243
Above News

शहडोल | प्रदेश शासन के चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने आज मेडिकल कॉलेज शहडोल में अध्ययनरत एमबीबीएस के छात्रों से मुलाकात की तथा उनकी पढ़ाई आदि के बारे में उनसे जानकारी ली। उन्होंने छात्रों से कहा कि डॉक्टर की कैरियर बनाने की भावना नहीं बल्कि देश व समाज को बनाने की भावना के उद्देश्य से चिकित्सा शिक्षा ग्रहण करें। मानव को ऐसा सुअवसर बड़े भाग्य से मिलता है कि वे मानव की सेवा कर उनके जीवन को सकुशल बनाकर जीवनदान प्रदान करते हैं। इस मौके पर उन्होंने ड्राइसेक्शन रूम का भी अवलोकन किया तथा छात्रों को चिकित्सकीय पढ़ाई का ज्ञान देने वाले अध्यापकों से कहा कि इन छात्रों को ऐसा घढे कि वे देश और समाज की सेवा कर आप का भी नाम रोशन करें। इस मौके पर उन्होंने अध्ययनरत छात्रों से लाइब्रेरी के खुलने का समय पूछा और कमिश्नर को निर्देश दिए कि मेडिकल कॉलेज की लाइब्रेरी 24 घंटे खुलवाने की पहल करें। उन्होंने छात्रों की मांग पर आवश्यकतानुसार सॉफ्टवेयर इत्यादि उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए तथा वाई-फाई की सुविधा मेडिकल कॉलेज में शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर शहडोल संभाग श्री नरेश पाल, विधायक जयसिंहनगर श्री जयसिंह मरावी, विधायक जैतपुर श्रीमती मनीषा सिंह, कलेक्टर डॉ० सतेंद्र सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष शहडोल श्रीमती उर्मिला कटारे, अधिष्ठाता एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी चिकित्सा महाविद्यालय डॉ० मिलिंद शिलारकर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पार्थ जयसवाल अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper