कायस्थ समाज एवं नेशन फर्स्ट ग्रुप ने किया मंत्री विश्वास सारंग का आत्मीय स्वागत –

शहडोल| 8 जनवरी को क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए धनपुरी पहुंचे मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री विश्वास सारंग का नेहरू कॉलेज चौक पर कायस्थ समाज एवं नेशन फर्स्ट ग्रुप के द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।
नेशन फर्स्ट यूथ सोसाइटी के अध्यक्ष एवं कायस्थ समाज से जुड़े भाजपा नेता शैलेंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्री श्रीवास्तव ने बताया कि मध्यप्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री आदरणीय विश्वास सारंग कायस्थ समाज के गौरव है। उनके पिता स्वर्गीय कैलाश सारंग अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं। उनकी स्मृति में ही धनपुरी में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है जिसमें सम्मिलित होने के लिए ही श्री विश्वास सारंग जी का नगर आगमन हुआ है।

इस अवसर पर श्रीमती रानी श्रीवास्तव, श्री सुजीत श्रीवास्तव, डॉ अनुराग श्रीवास्तव, विशाल श्रीवास्तव, विजय खरे, अतुल श्रीवास्तव, अजय कुशवाहा, अमृत वर्मन (डिगो), सूरज कहार, चंदन वर्मा, प्रमोद कहार, रवि कुशवाहा, रोहित श्रीवास्तव, चीसु अंबस्ट, रावेन्द्र त्रिपाठी, सुनील श्रीवास्तव, विनोद कहार, मृगेंद्र श्रीवास्तव, नित्यानंद श्रीवास्तव, रुपेश श्रीवास्तव, मुकुल श्रीवास्तव, श्रीमती मंदाकिनी तिवारी, मनीष त्रिपाठी, न्यू किंकर ज्वेलर्स, शंभू प्रजापति, प्रिंस त्रिपाठी, सनी तिवारी, गोकुल नापित, लक्ष्मीकांत एवं नेशन फर्स्ट ग्रुप के सभी सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


Subscribe to my channel
Comments are closed.