भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

कृषि मंत्री श्री पटेल ने लोकसभा अध्यक्ष से की मुलाकात

211
Above News

भोपाल |किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने शनिवार को नई दिल्ली में लोक सभा  अध्यक्ष श्री ओम बिरला से सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने प्रदेश में केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नए कानूनों के समर्थन में किसान चौपाल लगाकर चलाए जा रहे अभियान की जानकारी दी। श्री पटेल ने बताया कि मध्यप्रदेश में किसानों की आय को निरंतर बढ़ाने के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है, जिसका लाभ किसानों को मिल रहा है।केंद्र सरकार पंचायत राज दिवस पर लागू की गई प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना और मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही किसानों के हित में योजनाओं से किसान आर्थिक रूप से सशक्त हो रहे हैं। लोकसभा अध्यक्ष ने प्रसन्नता जताई साथ ही आश्वस्त किया कि वह हमेशा उनके साथ हैं।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper