भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

शिक्षक ने अपने घर को ही बना लिया विद्यालाय

232
Above News

उमरिया|कोविड 19 के दौरान जहां प्रदेश मे कक्षा 1 से 8 तक की सभी स्कूले बंद थी, वही प्राथमिक शाला रामपुर विकासखण्ड पाली के शिक्षक कमलेश कुमार शुक्ला ने अपने घर को स्कूल में तब्दील कर दिया। ज्ञात हो कि जब राज्य शिक्षा केंद्र ने लाक डाउन के दौरान डिजिलेप और रेडियो स्कूल के माध्यम से हमारा घर हमार विद्यालय कार्यक्रम प्रारंभ किया तो शिक्षक कमलेश कुमार शुक्ला ने तीन मोहल्ला कक्षा के माध्यम से स्कूल के बच्चो को पढाना शुरू किया। पालको को प्रेरित करने, बच्चों को कोविड के प्रति जागरूक करेन के लिए उन्होने बच्चो को मास्क, कापी पेन वितरित किए। शिक्षक अपने घर मे दो बरामदे में बच्चो शिक्षा दे रहे है।, जहां वे अपनी टीव्ही मे मोबाइल कनेक्ट करके डिजिलेप की वीडियो, रेडियो के कार्यक्रम निर्धारित टाईम टेबिल के अनुसार दिखाते है। इसी तरह यू ट्यूब से विषय वस्तु से जुडी वीडियो को दिखा रहे है।
    शिक्षक के पुत्र सचिन शुक्ला बीई अध्ययनरत है और पुत्री नेहा शुक्ला एम काम कर रही है, वे भी इस कार्य में मदद कर रही है। प्रतिदिन 27 में से 25 बच्चे आ रहे है । असके अलावा अशा0 ब्लासिंग विद्यालय के 6 बच्चे, सेंट ऐजिल्स स्कूल के 5 बच्चे , सेंट जोसेफ स्कूल के दो बच्चे , सरस्वती स्कूल के सात बच्चे और मा0 शा0 बिंझला टोला के पांच बच्चे पढने आते है।


    कमलेश शुक्ला द्वारा किए जा रहे इस कार्य से जहां गांव के पालको का भरोसा उनके प्रति जागा है और वे अपने बच्चो को उनके घर तक छोड कर आते है वही शिक्षक दिवस पर कलेक्टर उमरिया द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper