भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

केसरी नंदन सेवा समिति ब्यौहारी द्वारा रक्तदान शिविर में ने किया युवाओं को प्रोत्साहित

208
Above News

शहडोल – आज युवा दिवस के अवसर पर केशरी नंदन सेवा समिति ब्यौहारी द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उक्त रक्तदान शिविर का कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेंद्र सिंह ने अवलोकन कर युवाओं को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि युवा हमारे देश एवं समाज का आधार स्तंभ है और इसी तरह के मानवता से जुड़े हुए कार्य करना चाहिए। उनके रक्तदान शिविर से कई लोगों को जिंदगी मिल सकती है यह पुनीत कार्य लगातार करने के लिए कलेक्टर ने समाजसेवियों को प्रोत्साहित किया। रक्तदान शिविर में 24 यूनिट रक्त संग्रह किया गया था। इस अवसर पर सर्व शिक्षा समन्वयक डॉ० मदन त्रिपाठी उपस्थित थे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper