भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

अंधी हत्या की गुत्थी का बुढार पुलिस ने मात्र आठ घण्टे के भीतर किया खुलासा

268
Above News

शहडोल/बुढ़ार ।अंधी हत्या की गुत्थी पुलिस अधीक्षक शहडोल अवधेश गोस्वामी के कुशल मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश वैश्य, एसडीओपी धनपुरी भरत दुबे के कुशल नेतृत्व में घटना घटित होने के मात्र आठ घण्टे के भीतर खुलासा थाना प्रभारी बुढार महेन्द्र सिंह चौहान के द्वारा किया गया है।

पुरा मामला –

मंगलवार को रात्रि लगभग 09.15 बजे टेलीफोन से सूचना मिली थी कि बुढ़ार बाईपास में मारूति नंदन पेट्रोल पंप से पकरिया चौराहे के बीच एक्सीडेंट हो गया है। एक्सीडेंट की सूचना मिलने पर थाना बुढ़ार की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची तो वहां पर एक महिला एक छोटी बच्ची के साथ मिली थी, जिसने अपना नाम प्रियंका सिंह पति मुकेश सिंह निवासी ओपीएम बताया था। पास में ही एक व्यक्ति चेहरे में अत्याधिक चोट लगी मृत अवस्था में पड़ा था जिससे काफी रक्त बहा था। प्रथम दृष्टया घायल व्यक्ति को देखकर ऐसा लग रहा था कि किसी व्यक्ति ने उसके साथ गंभीर किस्म की मारपीट कर हत्या कर दी है, जिसके विषय में प्रियंका सिहं से पूछताछ करने पर उसने घायल व्यक्ति का नाम मुकेश सिहं तथा उसका पति होना बताया गया । मैके पर प्रियंका सिंह से घटना के विषय में जानकारी चाही गयी
तो कभी वह एक्सीडेंट कहती और कभी चुप होकर बेहोशी का नाटक कर रही थी। प्रियंका सिहं के बोलचाल और हावभाव काफी संदिग्ध थे। पेट्रोलिंग टीम द्वारा तत्काल मुकेश सिहं को अस्पताल बुढ़ार रवाना किया गया था तथा मौके पर ही फरियादी आनंद तोदो पिता दुर्गादत्त तोंदी निवासी बुढ़ार की रिपोर्ट पर देहाती नालसी धारा 302 ताहि. की लेख कर मामले की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गयी। मौके पर मृतक मुकेश सिहं की मोटर सायकल एवं मोबाइल का न मिलना घटना को काफी संदिग्ध बना रहा था, जिस पर तत्काल मृतक के मोबाइल नंबर की जानकारी सायबर सेल से प्राप्त की गयी तथा तत्काल मृतक के संबंध में बारीकी से जांच किए जाने पर मृतक मुकेश की अमित सिहं से घनिष्ट मित्रता की जानकारी लगी ओक इसी वजह से अमित सिहं की मृतक मुकेश सिह के घर आने जाने से पारिवारिक एवं घनिष्ट संबंध
मृतक मुकेश सिंह एवं उसकी पत्नी प्रियंका से हो गए था कल दिनांक घटना को मृतक अपनी पत्नी के साथ शहडोल गया था जिसकी शहडोल से वापस आते समय मारुति नंदन पेट्रोल पंप के बीच हत्या होने के दौरान घटना स्थल के आसपास अमित सिहं की उपस्थिति की जानकारी मिलने पर अमित सिंह की तलाश की गई अमित सिहं के मिलने पर उससे पूछताछ की गई पूछताछ पर उसके द्वारा मुकेश सिंह की हत्या करना स्वीकार करते हुए मृतक मुकेश की पत्नी प्रियंका सिंह के साथ
योजना बनाकर अपने साथी भोलू केवट निवासी इमली टोला के साथ योजनाबद्ध तरीके से मुकेश की हत्या कर दी गई।
घटना में संलिप्त मुख्य आरोपी (1) अमित सिहं पिता पंचदेव सिंह उम्र 27 वर्ष निवासी वार्ड नं. 07 अंबेडकरनगर बुढ़ार हाल ओपीएम कालोनी अमलई (2) भोलू केवट पिता लाला केवट उम्र 27 वर्ष निवासी वार्ड नं. 06 इमली टोला बुढ़ार (3) श्रीमति प्रियंका सिहं पति मुकेश सिहं उम्र 30 वर्ष निवासी क्वाटर नं. 649 ओपीएम कालोनी अमलई को गिरफ्तार किया गया है। धाना बुढ़ार के अपराध क्र. 39/2021 धारा 302 , 201, 120बी ताहि. अंधी हत्या की गुत्थी पुलिस अधीक्षक शहडोल अवधेश गोस्वामी के कुशल मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश वैश्य, एसडीओपी धनपुरी भरत दुबे के कुशल नेतृत्व में घटना घटित होने के मात्र आठ घण्टे के भीतर खुलासा बुढ़ार पुलिस द्वारा किया गया है। घटना के खुलासे में थाना प्रभारी बुढ़ार महेन्द्र सिहं चौहान , थाना प्रभारी अमलई कलीराम परते, थाना प्रभारी धनपुरी रत्नांबर शुक्ला, थाना प्रभारी खैरहा बृजेन्द्र मिश्रा, थाना प्रभारी सुभाष दुबे, उनि. उपेन्द्र त्रिपाठी, आशीष झारिया बलराम सिहं विकाश सिहं, अर्चना धुर्च , सउनि, वेद प्रकाश तिवारी, प्र.आर. हरिकिशोर , रामेश्वर पाण्डेय , आर. दिव्यप्रकाश , राम नरेश यादव,भागवत प्रताप सिहं, मयंक मिश्रा, मिखायल परस्ते की भूमिका सराहनीय रही

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper