भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

सोहागपुर पुलिस को मिली बडी सफलताहत्या के आरोपी को पुलिस ने 24 घण्टे के अन्दर किया गिरफ्तार

202
Above News

शहडोल|थाना सोहागपुर में दिनांक 12.01.21 को सूचना मिली कि राजभान सिंह उर्फ पप्पू पिता स्व0 श्री ललन सिंह गौड़ उम्र 32 वर्ष निवासी गोरतारा झिरिया टोला थाना सोहागपुर जिला शहडोल को उदयभान उर्फ बबलू पिता स्व0 ललन सिहं गौड निवासी गोरतरा झिरिया टोला द्वारा लाठी डण्डे से मारकर हत्या कर दी गई हैं। सूचना पर उ0नि0 उमाशंकर चतुर्वेदी अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहूॅचे तो राजभान सिंह उर्फ पप्पू कि मृत्यू हो चुकी थी। परियादिया
चन्द्रवती पति ललन सिंह गौड उम्र 60 वर्ष निवासी गोरतरा के रिपोर्ट पर हत्या कि देहाती नालसी कायम किया गया
बरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। परियादिया ने रिपोर्ट पर वताया कि 12/01/2021 के रात्रि करीब 06-07ः00 बजे पप्पू उर्फ राजभान अपने बडे भाई बबलू उर्फ उदयभान के घर आकर उससे वाद-विबाद करने लगा,बोला कि तू जीजा हेमराज के भाई के मरने पर उसके घर क्यों नही गया विवाद न हो इसलिये मैंने पप्पू उर्फ राजभान
को डांटकर घर से भगा दिया था। और में टीबी देखने दुकान तरफ तरफ चली गई थी रात्रि करीब 08ः00 बजे गांव केएक लडके ने वताया कि तुम्हारे घर में दोनो भाई लडाई झगडा कर रहे है। तब मैं दलपत सिंह को घर बुलाकर लायी तो देखी कि घर के सामने रोड के किनारे छोटा लडका पप्पू खपकईया औंधा पडा था। सिर से खून बहकर जमीन पर
फैला था, शरीर में लाठी डण्डा के काफी निशान थे। राजभान उर्फ पप्पू मर चुका था। उदयभान उर्फ बबलू ने छोटे भाई पप्पू की हत्या कर घर से भाग गया है। कि रिपोर्ट पर हत्या का प्रकरण पंजीबंद्व किया गया बरिष्ठ अधिकारियों काे घटना से अवगत करा उनसे निर्देशन प्राप्त तत्परता के साथ आरोपी उदयभान को गिरफ्तार किया गया एवं हत्या में प्रयुक्त डण्डा जप्त किया गया। कार्यवाही में थाना प्रभारी सुदीप सोनी, उ0नि0 उमाशंकर, स0उ0नि0 शुभबंत, प्र0आर0
सुरेश, आर0 राकेश शुक्ला, अजीत, गजरूप, सुनील एवं राजेन्द्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper