पुलिस ने स्कूली छात्र छात्राओं से किया संवाद

नोहटा – पुलिस द्वारा बाल अपराधों एवं महिला अपराधों को रोकथाम के लिए चलाए जा रहे हेल्पलाइन नंबर 1098, 1090, 100 डायल और 108 के बारे में स्कूली छात्र-छात्राओं को जानकारी देने बुधवार को नोहटा थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह राजपूत नोहता थाना अंतर्गत हायर सेकंडरी स्कूल अभाना मे पहुंचकर बच्चों को विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर स्कूल के शिक्षकों ने पुलिस अधिकारियों का स्वागत किया। इसके बाद नोहटा थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि, बच्चों के साथ किसी भी प्रकार की अश्लीलता या कृत्य होने पर बच्चे शासन द्वारा चलाई जा रही 1098 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर शिकायत कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने छात्र छात्राओं को बैंक या इनाम से संवंधित आने वाले फर्जी कॉल्स सहित गुड टच एंड बेड टच के बारे में भी बताया, महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 के बारे में बताया। इसके आवला उन्होंने छात्र छात्राओं को पुलिस को आम आदमी का सहयोगी बताते हुए 100 डायल व 108 का सही उपयोग बताया। इसके अलावा उन्होंने बच्चों को सुरक्षा और यातायात नियमों से बच्चों को अवगत कराया। उनके पालन के बारे में प्रकाश डाला। थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह राजपूत ने लगभग 2 बजे अपने स्टाफ के साथ स्कूल पहुंच कर बच्चों से संवाद किया। इस मौके पर शिक्षक शिक्षिकाये मौजूद थे। उन्होंने बच्चों को सोशल नेटवर्किंग के माध्यम से आए दिन हो रही फर्जी कॉल व अपराधों पर भी प्रकाश डाला। इस मौके पर नोहटा पुलिस स्टाफ एवं स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।


Subscribe to my channel
Comments are closed.