जिला अस्पताल में कलेक्टर आशीष सिंह ने संबंधित कर्मचारी को सस्पेंड करने के दिए आदेश

उज्जैन।जिला अस्पताल के डी वार्ड में कई दिनों से गंदगी पसरी पड़ी थी । जिसकी सूचना कलेक्टर को लगी थी । कलेक्टर को अनियमितता की सूचना मिलते ही कलेक्टर ने एसडीएम जगदीश मेहरे को उचक निरीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा था । वही जगदीश मेहरा ने भी काफी अनियमितता पाई । जिसके चलते हैं कलेक्टर आशीष सिंह ने संबंधित कर्मचारी को सस्पेंड करने के आदेश भी कर दिए हैं । कलेक्टर ने चर्चा में बताया कि अधीक्षक व सीएमएचओ की बड़ी लापरवाही सामने आई है । इस वार्ड में मुखबधिर को भर्ती किया जाता है । वहां पर गंदगी पसरी पड़ी थी । जिसको लेकर संबंधित कर्मचारी को सस्पेंड करने की कार्रवाई की जा रही है ।
Subscribe to my channel
Comments are closed.