भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

कमिश्नर, एडीजी,कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया मुख्यमंत्री के सभा स्थल का निरीक्षण

206
Above News


सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने के दिए निर्देश
शहडोल |- प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के 16 जनवरी 2021 को शहडोल जिले के ब्यौहारी आगमन को दृष्टिगत रखते हुए कमिश्नर शहडोल संभाग श्री नरेश पाल, एडीजी श्री जी जनार्दन, कलेक्टर डॉ सत्येंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश गोस्वामी ने आज संयुक्त रूप से सभा स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने सभा स्थल पर सभी समुचित व्यवस्थाएं करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। कमिश्नर ने निर्देशित किया कि सभा स्थल में बैठक सहित सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाए तथा कोविड-19 के दृष्टिगत 2 गज की दूरी मास्क सैनिटाइजर इत्यादि का ध्यान रखा जाए।उन्होंने मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम में सभी अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपने के निर्देश दिए। एडीजी श्री जी जनार्दन ने सभा स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने एवं सुरक्षा बलों की ड्यूटी लगाने के निर्देश पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री भविष्य भास्कर को दिए। कलेक्टर डॉ.सत्येंद्र सिंह ने कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि मुख्य स्टेज के सामने सुरक्षा की दृष्टि से बनाए जाने वाले डी इत्यादि सभी व्यवस्थाएं बैरिकेट्स इत्यादि लगवा कर बैठक व्यवस्था एवं पंडाल की व्यवस्था कल तक पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कोविड-19 को देखते हुए सभा स्थल पर बैठक व्यवस्था गाइडलाइन के अनुसार कराने के निर्देश दिए तथा आम जनों के लिए पानी, शौचालय सहित अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी नगर पालिका परिषद एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को सौंपी।


इस मौके पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पार्थ जयसवाल, कार्यपालन यंत्री पीडब्ल्यूडी श्री डी के खरे, अनु विभागीय अधिकारी राजस्व श्री पीके पांडे, समन्वयक सर्वशिक्षा श्री मदन त्रिपाठी तहसीलदार श्री जैन जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती प्रेरणा सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper