मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान के आगमन पर कलेक्टर ने अधिकारियो को सौपे दायित्व
शहडोल | कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डाॅ0 सतेन्द्र सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान के शहडोल जिले के ब्यौहारी के कार्यक्रम हेतु विभिन्न अधिकारियो को उनके दायित्व निर्वहन हेतु आदेश जारी किये है। जिसमें श्री दिलीप कुमार पाण्डेय एसडीएम जयसिंहनगर, श्री दीपक पटेल तहसीलदार जयसिंहनगर, श्री भरत सोनी नायब तहसीलदार बुढार एवं श्री रामप्रताप सतनामी राजस्व निरीक्षक टिहकी जयसिंहनगर को हैलीपैड स्थल ग्राम घोरसा में हैलीपैड स्थल एवं कारकेड पर कानून व्यवस्था हेतु, श्री पीके पाण्डेय उप खण्ड मजिस्टेªट ब्यौहारी, श्री अभयानंद शर्मा नायब तहसीलदार ब्यौहारी, सुश्री वेदवती नायब तहसीलदार जयसिंहनगर तथा श्री रामचंद्र शुक्ला राजस्व निरीक्षक खांड तहसील ब्यौहारी को मंच एवं कार्यक्रम स्थल की सम्पूर्ण व्यवस्था, श्री मीनाक्षी इंगले तहसीलदार गोहपारू एवं श्री राॅबिन जैन तहसीलदार ब्यौहारी को सभा स्थल उत्कृष्ट विद्यालय ब्यौहारी मे सम्पूर्ण कानून व्यवस्था हेतु, श्री जयदेव दीपांकर सीएमओ नगर पंचायत ब्यौहारी को सभा स्थल एवं हैलीपैड स्थल पर फायर बिग्रेड की व्यवस्था सहित कार्यक्रम स्थल एवं आवागमन मार्ग की आवश्यक व्यवस्था हेतु श्री इंद्रदेव यादव उपयंत्री नगरपालिका जयसिंहनगर को हैलीपैड स्थल पर फायर बिग्रेड के साथ उपस्थित रहने हेतु, श्री एमएस सागर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी शहडोल एवं श्री डाॅ0 धर्मेन्द्र परासर बी0एम0ओ0 ब्यौहारी को सुसज्जित एम्बुलंेस मय खानपान जांच दल को हैलीपैड पर उपलब्ध कराने, कारकेड के साथ एम्बुलेंस एवं अन्य चिकित्सकीय व्यवस्था उपलब्ध कराने हेतु, श्री कमलेश टाण्डेकर जिला आपूर्ति नियंत्रक शहडोल एवं श्री बीके विश्वकर्मा खाद्य सुरक्षा अधिकारी शहडोल को व्हीआईपी सत्कार व्यवस्था एवं व्हीआईपी खाद्य सामग्री के परीक्षण हेतु, श्री एसके राजौरे जिला आबकारी अधिकारी शहडोल को हेलीकाप्टर चालक दल की सत्कार व्यवस्था हेतु, श्री देवेंद्र खरे कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग शहडोल हेलीपैड की व्यवस्था,हेलीपैड स्थल पर पंडाल की व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था,कार्यक्रम स्थल उत्कृष्ट विद्यालय ब्यौहारी में मंच की दृढ़ता एवं बैठक व्यवस्था, पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस की व्यवस्था, आवागमन मार्ग की व्यवस्था, ड्राप गेट व्यवस्था, हेलीपैड तथा कार्यक्रम स्थल की पार्किंग एवं बैरिकेट्स की व्यवस्था एवं अक्षांश देशांतर की जानकारी देने हेतु, श्री एम एल विश्व कर्मा अधीक्षण यंत्री ग्रामीण शहडोल को हेलीपैड एवं समस्त कार्यक्रम स्थल पर निर्बाध विद्युत व्यवस्था एवं आवश्यकतानुसार वैकल्पिक विद्युत व्यवस्था हेतु, श्री अमित मिश्रा नायब तहसीलदार ब्यौहारी एवं श्री बैजनाथ पांडे राजस्व निरीक्षक आखेटपुर तहसील ब्यौहारी को विधायक के निवास पर, श्री मनोज शुक्ला राजस्व निरीक्षक नजूल शहडोल को लोक निर्माण विभाग का रेस्ट हाउस हेतु,श्री विद्या भूषण मिश्रा अनुविभागीय अधिकारी वन उत्तर मंडल शहडोल को फॉरेस्ट रेस्ट हाउस की व्यवस्था हेतु दायित्व सौंपा गया है। इसी प्रकार सम्पूर्ण कार्यक्रम के दौरान कानून व्यवस्था के प्रभारी अपर जिला मजिस्टेªट श्री अर्पित वर्मा होगे एवं श्री मुकेश वैश्य अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहडोल शाति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने मे सहयोग करेगे साथ ही कार्यपालिक मजिस्टेªट को उचित बल उपलब्ध कराना तथा सुरक्षा इंतजाम में पुलिस की डियूटी लगाना सुनिश्चित करेगे।

Subscribe to my channel
Comments are closed.