भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

शहडोल जिले में जिला चिकित्सालय के टेक्नीशियन को वैक्सीन का टीका लगाकर कोविड-19 वैक्सीनेशन महाअभियान का हुआ शुभारंभ

238
Above News

शहडोल |आज जिले में‌ कोविड-19 महामारी से निजात दिलाने के लिए वैक्सीनेशन महा-अभियान का शुभारंभ कमिश्नर शहडोल संभाग श्री नरेश पाल की उपस्थिति में श्री भृगू नारायण उपाध्याय पिता श्री शिव गोपाल उपाध्याय वार्ड नंबर 21 क्रिश्चियन कॉलोनी अस्पताल के पीछे शहडोल को जिला चिकित्सालय के डी०आई०सी० सेंटर में कोविड-19 वैक्सीनेशन का प्रथम टीका लगाकर शुभारंभ किया गया। कमिश्नर शहडोल संभाग श्री नरेश पाल कोविड-19 सेंटर पहुंचकर कोविड सेंटर में संधारित सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने को कोविड टीका हेतु चयनित व्यक्तियों के लिए बनाए गए वेटिंग हॉल, टीकाकरण कक्ष, टीका करण के उपरांत देखभाल कक्ष तथा एईएफआई कक्ष का अवलोकन किया।

कमिश्नर ने सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद एवं पुख्ता रखने के साथ-साथ टीकाकरण के उपरांत 30 मिनिट टीका कृत्य व्यक्ति पर निगरानी रखने के निर्देश दिए। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कोविड-19 वैक्सीनेशन के वर्चुअल शुभारंभ उद्बोधन को डीआईसी सेंटर कमिश्नर शहडोल संभाग श्री नरेश पाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० एम.एस. सागर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर श्री धर्मेंद्र मिश्रा, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ० अंशुमन सोनारे, परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास सोहागपुर श्री आनंद अग्रवाल एवं उपस्थित चिकित्सक तथा वैक्सीन के लिए जिन हितग्राहियों ने देखा एवं सुना।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper