भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

सरईकांपा का सचिन उर्फ शनि को बुढार पुलिस ने गांजा एवं नशीली दवाई कोरेक्स सहित किया गिरफ्तार

226
Above News

शहडोल| थाना बुढार पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सचिन उर्फ शनि पिता
चन्दि्रका प्रसाद मिश्रा उम्र 27 वर्ष निवासी सरईकांपा अपनी पल्सर मोटर सायकल से काले रंग के बैग में मादक पदार्थ गांजा और नशीली दवाई कफ शीरफ भरकर विक्रमपुर कि ओर जा रहा है। सूचना पर आरोपी सचिन उर्फ शनि मिश्रा को 08 किलो 300 ग्राम गांजा एवं 06 शीशी नशीली दवाई कोरेक्स कीमती करीब 70,000 रूपये की विक्री करने हेतु परिवहन करते विक्रमपुर रोड में बुढार पुलिस द्वारा घेराबंदी कर पकडा एवं आरोपी से गांजा, नशीली दवाई कोरेक्स मोटर सायकल कुल माल मसरूका कीमती करीब 145,000 रूपये कि जप्त कर उसके विरूद्व छक्चै ब्ज् एवं म0प्र0 औषधी नियंत्रण अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्व कर आरोपी को रिमाण्र्ड पर जेल भेजा गया। कार्यवाही पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, एस0डी0ओ0पी0 धनपुरी के मार्गदर्शन थाना प्रभारी बुढार महेन्द्र सिंह चौहान के नेत्रत्व में उपनिरीक्षक उपेन्द्र त्रिपाठी, प्र0आर0 हरिकिशोर, आर0 भागवत प्रताप सिहं, सनथ कुशवाहा का मुख्य योगदान रहा।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper