भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

रविवार को कक्षाओ का हुआ संचालन

218
Above News

भोपाल |राज्य शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशानुसार जिले के अनेक विद्यालयों में रविवार को कक्षाओ का संचालन किया गया। जिले के प्राचार्य और शिक्षक अपने छात्र-छात्राओं के भविष्य के प्रति चिंतित हैं। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समय पर पाठ्यक्रम पूर्ण करने के उद्देश्य से छुट्टी के दिनों में कक्षाओं का संचालन समस्त प्राचार्यों द्वारा किया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज दमोह जिले के शासकीय बालक हिन्डोरिया उत्कृष्ट विद्यालय दमोह, शासकीय मॉडल स्कूल तेंदूखेड़ा, शासकीय हाई स्कूल पतलोनी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालाकोट, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उमरी, उत्कृष्ट विद्यालय जबेरा, केशवराम पांडे कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दमोह, शासकीय हाई स्कूल राजा बंदी, शासकीय हाई स्कूल मझगवां पतोल, मॉडल जबेरा, मॉडल तेंदूखेड़ा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक देवडोंगरा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बांसा तारखेडा, मारूताल सहित अनेक विद्यालयों में रविवार को कक्षाओं का संचालन हुआ।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper