भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

सड़क निर्माण में घटिया डामर का उपयोग करने पर होगी एफआईआर – मंत्री श्री भार्गव

202
Above News


प्रमुख सचिव ने लिखा पत्र

भोपाल |लोक निमाण मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने कहा है कि प्रदेशवासियों को उत्तम गुणवत्ता की सड़के मुहैया कराना, राज्य शासन की प्राथमिकता है। उन्होंने डामरीकृत सड़कों में निम्न गुणवत्ता का डामर का प्रयोग करने वाली निर्माण एजेन्सियों के विरूद्ध अपराधिक प्रकरण दर्ज कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए है।

इसी क्रम में प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग श्री नीरज मण्डलोई ने प्रमुख सचिव अभियंता लोक निर्माण और प्रबंध संचालक म.प्र. सड़क विकास निगम को निर्देश दिए है कि सड़को की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखा जाए। सड़क निर्माण कार्य में निर्माण एजेन्सियों द्वारा प्रयुक्त किए जा रहे डामर की शत-प्रतिशत जाँच विभाग की लेव्रोरटी से कराई जाए। सैंपल फेल होने पर एक बार पुन: जांच कराई जाए। उन्होंने स्पष्ट किया दोंनो जाँचों में सेंपल फेल होने की स्थिति में संबंधित के विरूद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज कर, विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही डामर सेंपल परीक्षण जाँच रिपोर्ट देयक भुगतान के दौरान बिल के साथ अनिवार्य रूप से लगाई जाए। प्रत्येक परीक्षण रिपोर्ट में सहायक/उप यंत्री द्वारा प्रमाणित होना भी अनिवार्य होगा।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper