धनपुरी पुलिस ने लूट के 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार लूटे गए मोबाइल व नगदी बरामद
शहडोल।धनपुरी पुलिस की बड़ी कार्यवाही लूट के 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार लूटे गए मोबाइल व नकदी पुलिस ने जप्त किया है।24 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपियों को धर दबोचा है। धनपुरी थाना क्षेत्र के मुडकटिया नाले के पास रविवार की देर शाम हुई लूट का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए आरोपियों को धर दबोचा है। थाना प्रभारी रतनांबर शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया है कि वंशी लाल यादव निवासी देवगई दूध बेचकर अपनी मोटरसाइकिल से घर जा रहा था। अंधेरे का फायदा उठाकर मुडकटिया नाले के पास बिना नंबर की मोटरसाइकिल में दो अज्ञात बदमाशों ने चाकू अड़ा कर उसका मोबाइल व नगद 1500 लूट कर भाग गए थे। बंसी लाल यादव की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर मामला दर्ज कर घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर धनपुरी पुलिस ने टीम गठित कर घेराबंदी एवं सर्चिंग कर 24 घंटे के भीतर आरोपी सुधाकर उर्फ घिशू कुशवाहा निवासी कछी मोहल्ला धनपुरी एवं मन्ना उर्फ घुल्ली निवासी कछी मोहल्ला को अपनी अभिरक्षा में लेकर पुलिस ने पूछताछ की आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल एवं नगदी घटना में उपयोग की गई मोटरसाइकिल व एक चाकू बरामद किया है।धनपुरी पुलिस की यह बड़ी कामयाबी है 24 घंटे के भीतर ही लूट के आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा है । इस कार्यवाही में थाना प्रभारी के साथ उप निरीक्षक विनोद तिवारी प्रधान आर, राकेश पांडे, आरक्षक गजेंद्र सिंह, गिरजा,शरद प्रजापति, शंभू की भूमिका आरोपियों को पकड़ने में प्रमुख रही।
Subscribe to my channel
Comments are closed.