नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया गया स्वच्छता का संदेश

शहडोल |नगरपालिका शहडोल द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के अंतर्गत बाणगंगा मेला मैदान के मंच में स्वच्छता के प्रचार-प्रसार के लिए एवं नागरिकों के व्यवहार परिवर्तन हेतु स्वच्छता से संबंधित संपूर्ण ड्रैमेटिक आर्ट इंडियन थिएटर ग्रुप शहडोल के कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यमो से लोगों को जीवन में स्वच्छता का महत्व एवं सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाने संदेश दिया गया।
इस कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कटारे, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री अमित कुमार तिवारी सहित नगर पालिका के कर्मचारी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Subscribe to my channel
Comments are closed.