अवैध शराब ठिकानों पर संयुक्त दबिश दौरान 25 प्रकरण कायम

शहडोल – कलेक्टर एवं जिला मजिस्टेªट डॉ0 सतेन्द्र सिंह के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री सुरेश कुमार राजोरे के मार्गदर्शन में शहडोल, ब्यौहारी, बुढार, जयसिंहनगर क्षेत्र के अन्तर्गत विशेष अभियान के तहत अवैध शराब ठिकानों पर संयुक्त दबिश देकर कुल 25 प्रकरण कायम कर 121 लीटर हाथ भट्ठी मदिरा जप्त की गई व 1005 किलो ग्राम महुआ लहान सेम्पल नष्ट किया गया। आरोपियों के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) (क)(च) के तहत कार्यवाही की गई।

Subscribe to my channel
Comments are closed.