भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

वॉलीबॉल टुर्नामेंट में यूथ आर्मी ग्रुप ने मारी बाजी

207
Above News

छिन्दवाड़ा/ सौसर:-यूथ आर्मी ग्रूप द्वारा ग्राम बोरगाँव में आयोजित की गई वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता में फाइनल मैच में खापरखेडा टीम ने टाॅस जीतकर मैच को प्रारंभ किया। जिसमें यूथ आर्मी ने अपना पैर जबरदस्त जमाकर खापरखेडा टीम को बाहर का रास्ता दिखा दिया। फाइनल में खापरखेडा टीम को 2-0 से हराकर फस्ट ट्राफी का खि़ताब अपने नाम कर लिया। जिसमें मैन ऑफ द मैच से विधायक विजय चौरे द्वारा पवन गिरि को सम्मानित किया गया और उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद दिया।
खापरखेडा टीम के कप्तान हरीश बांगडे का मानना था इस बार हमसे कुछ गलतियां हुई हैं जिससे हमें सीख मिली है और हमने यूथ आर्मी टीम को कमज़ोर समझकर भूल कर दी नही तो जीतना हमारी आदत है। बोरगाँव में खेल कर अच्छा अनुभव रहा। पहला पुरस्कार विधायक चौरे द्वारा यूथ आर्मी को दिया गया।मैन आफ द मैच पवन गिरि को सम्मानित किया गया। दुसरा पुरस्कार हर्षल ताजने द्वारा खापरखेडा टीम को दिया गया जिसमें मैन ऑफ द सिरिज का खि़ताब हरीश बांगडे ने अपने नाम किया। और तिसरा पुरस्कार ज्ञानेश्वर परिहार और निक्की सिंह द्वारा एवेंजर टीम को दिया गया।

मुख्य अतिथि ने किया खिलाड़ियों का हौसले बुलंद
मुख्य अतिथि विधायक विजय चौरे, सौंसर विधानसभा कांग्रेस अध्यक्ष पंकज दातरकर, सरपंच पति मामा ठाकुर, उपसरपंच गयाप्रसाद सोनी, लक्की सिंह, योगेश तोमर, महेन्द्र काकडे साथ ही लिटल स्टेप स्कूल ग्रुप ने खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर ग्रामीणों में जीत की ख़ुशी बहुत ज्यादा थी जिसमे बजरंग कालोनी के लोगों ने देर रात तक आनंद लिया जिसमे यूथ आर्मी अभिषेक वर्मा, ऋषिकेश वर्मा, शहबाज शेख, सूरज भारती, पवन गिरि, विकास भारती, आकाश सिंह, मुन्ना गिरी, नितेश गिरी, लक्ष्मण गिरी, भीम यादव, विशाल मांजी, आदर्श गिरी, प्रिंस गिरी, अतुल वर्मा, विशाल सिंह, सर्वजित सिंह ने प्रतियोगिता को सफल बनाया। वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबले में बहुत ही शानदार प्रतिभावान खिलाड़ियों का हुनर देखने को मिला जिस पर थाना प्रभारी लोधिखेडा भुपेन्द्रजी गुलबाके, बोरगाँव के सचिव राजेन्द्र गोलाईत, मोहन ताजने और खेल और यूवा कल्याण विभाग के सौंसर समन्वयक समीक्षा पाॅल द्वारा बधाई दी साथ ही जिला और राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा को रखने की सलाह दी।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper