जबेरा में कांग्रेस का विशाल धरना प्रदर्शन कार्यक्रम संपन्न

केंद्र सरकार किसान विरोधी तीनों कानूनों को शीघ्र रद्द करें– पूर्व विधायक प्रताप सिंह
कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा
जबेरा -तहसील मुख्यालय पर कांग्रेस द्वारा केंद्र सरकार द्वारा बनाये कृषि सम्बन्धी तीनो कानून के विरुध्द एव किसानों के सम्मान में पूर्व विधायक प्रताप सिंह ने नेतृत्व में बस स्टैंड प्रागण जबेरा में विशाल किसान धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया।जिसमें जबेरा विधानसभा के सैकड़ो किसान अपने टेक्टरों एव अन्य वाहनों से इस धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।एव इस मौके पर किसानों ने टेक्टरों के साथ एक विशाल रैली भी नगर में निकाली।जिसमें किसान आक्रोशित होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाकर एव तीनो कानूनों को रद्द करने मांग कर चल रहे थे।
विशाल धरना प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक प्रतापसिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने लॉक डाउन के समय एक अध्यादेश लाकर किसान विरोधी तीनो कानून पास कर लिये है।संसद में इस मुद्दे पर कोई बहस भी नही हुई और देश मे किसानों से कोई राय भी नही ली।जिससे काफी परेशान हैं।तीनो कानून किसान विरोधी है।किसान चाहते हैं ये तीनो कानून शीघ्र रदद् हो।परन्तु किसानों का सरकार समर्थन नही कर रही है केंद्र सरकार द्वारा 3 काले कानून किसानों पर थोपे गए है ।जिनका विरोध दिल्ली बार्डर पर करीब 60 दिनों से किसान कर रहे है।और अब हमे किसानों उन किसानों के सम्मान एव हक की लड़ाई के लिए मैदानो में आना पड़ा।जब तक केंद्र सरकार कानून वापिस नही लेती देशभर के किसान इसका विरोध करेगे।सरकार को किसानों की फसल न्यूनतम दर घोषित कर ताकि किसान घाटे में न जाये।वही महिला नेत्री रजनी ठाकुर ने कहा कि तीनों कानून किसान विरोधी है।जिन्हें सरकार को तत्काल रदद् करना चाहिए।क्योकि देश का किसान हर मौसम में जितोड़ मेहनत कर फसल उगता है किंतु उसे अपनी मेहनत एव फसल का उचित मूल्य नही मिल पाता है और किसान की स्थिति लगातार कमजोर होती जा रही है।सरकार को इन किसान विरोधी क़ानूनो को रद्द कर,एमएसपी कम की जावे,किसानों के टेक्टरों वाहनों पर टोल नही लिया जावे आदि विन्दुओं का जिक्र कर अपनी बात रखी।कार्यक्रम का सफल संचालन ब्लाक अध्यक्ष नीरज जायसवाल ने किया।वही इस धरना प्रदर्शन को वरिष्ठ किसान नेता तिलक सिंह लोधी,पूर्व मंत्री राजा पटेरिया,राजकिशोर चौहान राशु, गोविंद तिवारी,नीरज जायसवाल सहित अन्य काँग्रेसी नेताओ ने भी सम्बोधित किया। वही कांग्रेस ने सैंकड़ों किसानों के साथ जबेरा की मुख्य सड़क मार्ग पर एक विशाल रैली निकालकर तहसील कार्यालय प्रस्थान किया। जहां तहसीलदार अरविंद यादव को महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक भी ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम दौरान थाना प्रभारी केके तिवारी एवं दमोह के पुलिस बल के साथ मौके पर तैनात मुस्तैद रहे। इस अवसर पर दीवान चन्द्रभान सिंह,भागचन्द यादव, अजय तिवारी,रामनारायण तिवारी,नारायण यादव,राजीव रावसाब,शारदा तिवारी,सुनील जैन,ओपी शर्मा,प्रमोद धनगर,लकी तिवारी,दीपक यादव,श्रीकांत तिवारी,गोलू तिवारी,राजा,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel
Comments are closed.