भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

महाविद्यालयीन परीक्षाओ के संबंध में सर्व सम्मति से लिये गए निर्णय

218
Above News


शहडोल |कलेक्टर एवं जिला मजिस्टेट डाॅ0 सतेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टर कार्यालय में जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश वैश, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ0 एम0एस0 सागर, जैतपुर महाविद्यालय के प्राचार्य श्री अनिल कुमार सक्सेना, श्री शानउल्ला खान, श्री सातिका प्रसाद तिवारी, श्री राजेश गुप्ता सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।
बैठक मे प्रतिदिन 50 प्रतिशत विद्यार्थियो की उपस्थिति तथा कक्षाओ का वर्गीकरण करते हुए समूह अनुसार समय सारणी निर्धारित कर महाविद्यालयो में उपलब्ध कक्षो के अनुसार कोविड-19 के गाइड लाईन का पालन करते हुए शैक्षणिक गतिविधिया का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में कक्षो की सप्ताहिक सेनेटाइजेशन, विद्यार्थियो एवं स्टाॅफ के लिए मास्क की अनियर्वता, हैंडवास, पानी, साबुन इत्यादि की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा टास्क ग्रुप का गठन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में बताया गया कि, आॅनलाईन कक्षाएं पूर्ववत प्रारंभ रहेगी तथा नोटिस बोर्ड विद्यार्थियो केलिए आवश्यक निर्देश की जानकारी दी जाएगी। सदस्य श्री शानउल्ला खान ने व अन्य सदस्यो ने कोविड-19 के नियमो का शत-प्रतिशत पालन करने के साथ परीक्षा संचालित करनेेे पर सहमति दी गई। बैठक में कलेक्टर डाॅ. सिंह ने महाविद्यालयीन परीक्षाओ के संबंध में विस्तार से जानकारी ली तथा सावधानी एवं सतर्कता के साथ कोविड-19 के नियमो का पालन करने के निर्देश दिए गए।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper