भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

नियुक्ति पत्र पाकर रामचंद गुप्ता के चेहरे पर आई खुशियों की मुस्कान

217
Above News

शहडोल |आज स्थानीय पाॅलिटेक्निक काॅलेज शहडोल में बेराजगार युवाआंे को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग द्वारा आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के तहत एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद पंचायत सोहागपुर के ग्राम जोधपुर निवासी युवा श्री रामचंद गुप्ता पिता श्री राजेन्द्र गुप्ता जो कि मोटर मैकेनिक मंे आईटीआई उत्तीर्ण है और वे लगातार रोजगार के अवसर तलास रहे थे, लेकिन उन्हें सफलता अर्जित नही हो पा रही थी। आज आयोजित रोजगार उत्सव के तहत रोजगार मेले में श्री रामचंद गुप्ता को श्री राम पिस्टन्स एवं रिंग लिमिटेड जिला अलवर राजस्थान मंे उनके मनमुताबिक मोटर मैकेनिक का नियुक्ति पत्र आदिम जाति कल्याण मंत्री सुश्री मीना सिंह ने प्रदान किया। श्री रामचंद गुप्ता नियुक्ति पत्र पाकर खुशियांे से ओत-प्रोत हो गए उनके चेहरे मंे रोजगार पाने की खुशी झलक रही थी। उन्होंने कहा कि अब हम रोजगार पाकर अपने परिवार का अच्छे से लालन पालन कर सकेंगे।
श्री रामचंद गुप्ता ने देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान, आदिम जाति कल्याण मंत्री सुश्री मीना सिंह, कलेक्टर डाॅ0 सतेन्द्र सिंह तथा मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पार्थ जायसवाल को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि रोजगार मेला आयोजन कर जिस तरह मुझ बेरोजगार को रोजगार का सहारा मिला हमारी आशा है कि हर युवा बेरोजगार को उनकी शैक्षणि योग्यतानुसार रोजगार मुहैया हो सके जिससे हर युवा आगे बढ़कर देश एवं समाज को मजबूत कर सकें।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper