भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

विधायक जयसिंहनगर एवं कलेक्टर ने हरी झण्डी दिखाकर किसानो की बस को किया रवाना

216
Above News

शहडोल |आज स्थानीय पाॅलिटेक्निक काॅलेज शहडोल के सामने से विधायक जयसिंहनगर श्री जय सिंह मरावी तथा कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डाॅ0 सतेन्द्र सिंह ने उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा किसानो को एक जिला-एक उत्पाद से संबंधित हल्दी उत्पादन एवं सब्जी उत्पादन के प्रशिक्षण हेतु मण्डला, कटनी एवं जबलपुर के तीन दिवसीय कार्यक्रम के लिए बस को हरी झण्डी दिखाकर गंतव्य रवाना किया। किसानो का 54 सदस्यीय यह दल उक्त जिलो मंे प्रशिक्षण लेकर अपनी सब्जी उत्पादन दक्षता में वृद्धि करेंगे। प्रशिक्षण के उतरांत अपने खेती को उन्नतशील तकनीक का उपयोग कर अपने उत्पादकता में वृद्धि करेंगे जो एक जिला एक उत्पाद में उत्पादकता वृद्धि मंे सहायक सिद्ध होगा। साथ ही जिले के किसान अपनी आय में दो गुनी आय अर्जित कर सकेंगे।
इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पार्थ जायसवाल, उप संचालक कृषि श्री आर.पी. झारिया, सहायक संचालक उद्यान श्री मदन सिंह परस्ते, समाजसेवी श्री कमल प्रताप सिंह, पार्षद श्री संतोष लोहानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper