भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

अधिक से अधिक युवाआंे को रोजगार उपलब्ध कराएं- आदिम जाति कल्याण मंत्री

240
Above News
आदिम जाति कल्याण मंत्री ने फीता काट कर मेले का किया शुभारंभ

युवाओं को रोजगार दिलाने हेतु ’’रोजगार उत्सव’’ का आयोजन
शहडोल – आज स्थानीय पाॅलिटेक्निक काॅलेज शहडोल में बेराजगार युवाआंे को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग द्वारा आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के तहत एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले की मुख्य अतिथि एवं मध्यप्रदेश शासन की आदिम जाति कल्याण मंत्री सुश्री मीना सिंह फीता काटकर एवं माॅ सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण कर शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि एवं आदिम जाति कल्याण मंत्री श्री सुश्री मीना सिंह रोजगार मेले स्थल पर अल्ट्रोटेक विचारपुर, ओ०पी०एम० अमलई एवं विभिन्न कम्पनियों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया उनसे चर्चा कर अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर उनके शैक्षणिक योग्यता के अनुसार उपलब्ध कराने के कहा।
आदिम जाति कल्याण मंत्री ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधामंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान द्वारा युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के उद्देश्य से आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के अंतर्गत सभी जिलों मंे रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिले मंे आयी हुई कम्पनियां यह सुनिश्चित करें कि अधिक से अधिक युवाओं को उनके शैक्षणिक योग्यता एवं उनके प्रतिभा के अनुरूप क्षेत्र मंे ही रोजगार मुहैया कराएं। रोजगार मेले में आएं हुए सभी युवा आगे बढ़े, हम और हमारा प्रदेश तथा जिला प्रशासन उनके साथ है। उन्होंने कहा कि लगातार प्रयास करने पर सफलता अर्जित होती है और हमे आशा है कि जिले के युवा रोजगार पाकर अपना जीवन खुशहाल करेंगे। साथ ही देश एवं प्रदेश तथा समाज को सशक्त बनाने मंे अपने भूमिका का निर्वहन करेंगे।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक जयसिंहनगर श्री जयसिंह मरावी ने कहा कि लगन से सभी युवा प्रयास करते रहे, लगन से किया गया कार्य सफल होता है। हमे आशा और विश्वास है कि इस रोजगार मेले से अधिक से अधिक युवा भाग लेकर शासन की इस अभिनव प्रयास एवं बेरोजगारों को स्वाबलंबन की ओर बढ़ाने का इस प्रयास का लाभ लें।
इस मौके पर श्री कमल प्रताप सिंह ने कहा कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए यह रोजगार मेला मील का पत्थर साबित होगी। युवाओं को आगे बढ़ने हेतु रोजगार के अवसरो का लाभ दिलाने का षासन का यह महत्वपूर्ण कदम है, इसका सभी युवा लाभ लेकर आगे बढ़ें।
प्रतीक स्वरूप 5 युवाओं को दिया गया नियुक्ति पत्र- रोजगार मेले मंे आदिम जाति कल्याण मंत्री सुश्री मीना सिंह ने प्रतीक स्वरूप 05 युवाओं श्री कन्हैयालाल राठौर ग्राम बर्री को इलेक्ट्रीषियन, श्री घनष्याम कुषवाहा ग्राम टेटका को टर्नर, श्री प्रिंस नामदेव ग्राम जोधपुर, श्री राजू नामदेव ग्राम दरौड़ी, श्री रामचंद गुप्ता ग्राम ऐताझर को मोटर मैकेनिक का नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर कलेक्टर जिला मजिस्ट्रेट शहडोल श्री सतेन्द्र सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पार्थ जायसवाल, प्राचार्य आईटीआई श्री एस.के. वर्मा, प्राचार्य पाॅलिटेक्निक श्री एस.के. पाण्डेय, परियोजना अधिकारी एनआरएलएम श्री पुष्पेन्द्र सिंह, पार्षद श्री संतोष लोहानी सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper