कलेक्टर ने किया मेडिकल कॉलेज के कोविड वैक्सीनेशन कक्ष का निरीक्षण

सावधानी एवं सतर्कता के साथ टीकाकरण कार्य करने के दिए निर्देश
शहडोल | आज कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेंद्र सिंह ने शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय शहडोल पहुंचकर वहां पर की जा रही कोविड-19 वैक्सीनेशन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने प्रबंधन कक्ष, वैक्सीनेशन कक्ष, प्रतीक्षा कक्ष, निगरानी कक्ष, एएफईआई कक्ष तथा ऑक्सीजन लिक्विड टैंक का निरीक्षण किया। उन्होंने वैक्सीनेशन मे लगाए गए चिकित्सक, नर्सेंस स्टाफ तथा अन्य स्टाफ की भी जानकारी ली तथा टीकाकरण के पश्चात टीका लगाए जाने वाले हर व्यक्ति को सावधानी एवं सतर्कता से संबंधित पंपप्लेेट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर वैज्ञानिक माइक्रोबायोलॉजी श्री पुष्पेंद्र सिंह को टीका लगाए जाने की प्रक्रियाओं का भी अवलोकन किया। कलेक्टर ने लिक्विड ऑक्सीजन टैंक के निरीक्षण के दौरान कहा कि इस टैंक की समुचित सुरक्षा हेतु व्यापक इंतजाम किए जाएं, सीसीटीव्ही कैमरा लगवाएं जिससे व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित किया जाए तथा हर गतिविधियों पर नजर रहे। इस मौके पर अधिष्ठाता एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय डॉ० मिलिंद शिलारकर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी शहडोल डॉ० एम.एस. सागर, मेडिकल कॉलेज सुपरिटेंडेंट डॉ० नागेंद्र सिंह, मेडिकल कॉलेज के डॉ० आकाश रंजन सिंह, डॉ० अंशुमन सोनारे तथा वैक्सीनेशन प्रभारी डॉ० प्रगति चैहान सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित थे।
Subscribe to my channel
Comments are closed.