भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

अभाविप ने दिया कुलपति को ज्ञापन

213
Above News

पंकज तिवारी की रिपोर्ट…..
शहडोल|अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् शहडोल इकाई के कार्यकर्ताओं ने पंडित शंम्भूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन सौंपते समय अभाविप के नगर मंत्री सौरभ द्विवेदी एवं प्रांत कार्यकारिणी सदस्य डॉक्टर सिंह मार्को ने बताया कि विश्वविद्यालय नवलपुर नवीन परिसर शहडोल से काफी दूर है जिस वजह से आवागमन की पर्याप्त सुविधा नहीं है जिससे छात्र छात्राओं को विश्वविद्यालय परिसर तक पहुंचने में विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है अभाविप ने मांग की जल्द से जल्द बस सुविधा विश्वविद्यालय प्रशासन मुहैया कराएं साथ ही विश्वविद्यालय नवलपुर परिसर पहुंचने का मार्ग नेशनल हाईवे से होकर आता है पता है जब हाईवे में विश्वविद्यालय मार्ग की ओर मुड़ते हैं तो उस मोड़ पर दुर्घटना की अत्याधिक संभावना है अतः छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात विभाग से नेशनल हाईवे मोड़ पर स्पीड ब्रेकर बनवाऐ एवं वेरिकेट रखवाये ज्ञापन देते समय अरूणेन्द्र पांडे, सौरभ द्विवेदी ,डॉक्टर सिंह मार्को ,गोविंद सिंह मेश्राम ,सुजीत खटीक,आकाश कुशवाहा, यशवंत पाटले ,मनीष चौरसिया, कपिल गुरु,सुनील प्रजापति आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे !

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper