कलेक्टर ने किया विजय यादव का क्रेशर किया सीज

शहडोल | कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह ने आज जनपद पंचायत बुढार के ग्राम बटुरा निवासी कोयला, रेत एवं अवैध खनिज माफिया विजय यादव के के्रशर को सीज करने की कार्यवाही के आदेश जिला खनिज अधिकारी को दिए है। ज्ञात हो कि, विजय यादव द्वारा विगत समय से खनिज उत्खनन के अवैध कार्यांे में संलिप्तता पाई जाने के कारण उक्त कार्यवाही की गई है। प्रदेश सरकार द्वारा माफियाओ के विरूद्व सख्त कार्यवाही के निर्देश के परिपालन में जिले में अवैध कारोबारियो के विरूद्व जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से दंबिश देकर ताबडतोड़ कार्यवाही जा रही है। इन कार्यवाहियो में जिले के किसी भी माफियाओ को किसी कीमत पर नही बक्शा जा रहा है तथा सख्त से सख्त कार्यवाही निरंतर चलाई जा रही है।

Subscribe to my channel
Comments are closed.