भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

उचित मूल्य दुकानों के बाहर सूचना बोर्ड प्रदर्शित करने कलेक्टर ने दिए आदेश

226
Above News

शहडोल | कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ सत्येंद्र सिंह ने जिले के सभी उचित मूल्य दुकानों में 90ग150 सेंटीमीटर साइज का काले रंग का सफेद रंग के अक्षरों से लिखा गया स्टाक भाव सूची बोर्ड प्रदर्शित किए जाने एवं उचित मूल्य दुकान के बाहर 75ग150 सेंटीमीटर साइज का पीले रंग के बोर्ड पर काले रंग के अक्षरों में लिखा गया बोर्ड सहज दृष्टि गोचर स्थल पर प्रदर्शित किए जाने के आदेश जारी किए गए हैं। उक्त बोर्डों में स्टाफ सूची स्टाक भाव सूची प्रदर्शित किए जाने के निर्देा तथा निगरानी समिति के सदस्यों के नाम प्रदर्शित किए जाने के साथ सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश 2015 में उपभोक्ताओं के अधिकारों को प्रदर्शित किए जाने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होने जिले के समस्त शासकीय उचित मूल्य दुकानों पर तत्काल तत्संबंधी बोर्ड़ प्रदर्शित कराए जाने के निर्देश जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक को दिए है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper